झगड़े के बाद खा लिया जहर, अस्पताल पहुंच चिल्लाने लगा- अरे कोई बचा लो; देखिए वीडियो

Sambhal Viral Video : संभल में पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के बाद एक शख्स ने जहर खा लिया, वह खुद अस्पताल पहुंचकर जान बचाने की गुहार लगाने लगा।

Sambhal Viral Video

पहले खाया जहर फिर खुद पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन

Sambhal Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परिवार में लड़ाई के बाद एक शख्स ने जहर खा लिया। हालांकि जब उसे एहसास हुआ कि उसकी जान जा सकती है तो वह खुद भागते हुए अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल पहुंचने के बाद वह डॉक्टरों से बचाने की गुहार लगाने लगा।

शख्स ने खाया जहर 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अस्पताल में भागते हुए डॉक्टर को खोज रहा है। वह रो रहा है और कह रहा है कि मैंने जहर खा लिया है, मेरी जान बचा लो प्लीज। शख्स गिड़गिड़ाते हुए अपनी जान बचाने के लिए भीख मांग रहा है।

जहर खाने के बाद खुद पहुंचा अस्पताल

बताया गया कि परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो गयी थी। लड़ाई झगड़े के बाद इस शख्स ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद जब उसे एहसास हुआ कि उसकी जान जा सकती है तो वह भागते हुए अस्पताल पहुंचा और जान बचाने की भीख मांगने लगा।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

https://twitter.com/RaviBarnwal8/status/1751938658486104173

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे शख्स का तुरंत डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू कर दिया। वीडियो में हो रही बातचीत में सुना जा सकता है, एक शख्स कह रहा है कि चलो इसकी जान बच जाएगी, सही समय पर आ गया है। शख्स का नाम सतेंद्र बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि लड़का डिप्रेशन में है, वह मानशिक रूप से परेशान रहता है। वो कभी भी बेहोश हो जाता है तो कभी जहर खाने की बात कहता है। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने इलाज तो शुरू किया लेकिन बाद में उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ