विदेश में एंबुलेंस को गलत रास्ते पर भी कैसे साइड देते हैं कार चालक? देखें और सबक लें भारतीय

Ambulance Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए कार चालकों ने ट्रैफिक नियम को तोड़ दिया, डिवायडर पर गाड़ी चढ़ा दी।

Ambulance Viral Video

एंबुलेंस

Ambulance Viral Video: भारत के कई शहर ऐसे हैं, जहां एंबुलेंस का सायरन सुनने के बाद भी लोग रास्ता नहीं देते। दिल्ली में ये तो बेहद आम है। ना सिर्फ दिल्ली बल्कि भारत के मेट्रो शहरों में एंबुलेंस के सायरन को इंग्नोर करते लोगों को आसानी से देखा जा सकता है लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए लोग कानून तोड़ने से भी परहेज नहीं करते।

सोशल मीडिया पर के वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए कुछ लोगों ने डिवायडर पर गाड़ी चढ़ा दी तो किसी ने रेड सिंगल को जंप कर दिया। लोगों ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि एंबुलेंस को रास्ता मिल सके। वीडियो नीदरलैंड का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक के बाद एम्बुलेंस गलत दिशा से जाने लगी, लेकिन एम्बुलेंस देते ही सीधी दिशा से आ रही गाड़ियों ने अपनी दिशा बदल ली। कुछ ने तो डिवायडर पर कार को चढ़ा दिया। एक शख्स एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रेड लाइट को भी जंप कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस का सायरन सुनने के बाद और एंबुलेंस की लाइट देखने के बाद लोगों ने अपनी कार को किनारे कर लिया।

इस वीडियो को @NicoNelis1 नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है जिसमें कई लोगों ने रिपोस्ट किया है। वीडियो को कई मिलियन लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि ऐसा ही होना चाहिए लेकिन कुछ देशों में लोग ऐसा नहीं करते। एक ने लिखा कि वे जानते हैं कि उस एंबुलेंस में कोई बीमार है, जिसे अस्पताल पहुंचना है, अगर समय पर नहीं पहुंचे तो मौत भी हो सकती है। एक ने लिखा कि उन्हें जीवन का महत्व पता है। एक ने लिखा कि भारत में तो लोग एंबुलेंस से आगे निकलने के लिए परेशान रहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ