साहब! मुझे मेरी शराबी बीवी से बचाओ, पियक्कड़ पत्नी के खिलाफ थाने पहुंचे शख्स की फरियाद

Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीब मामला सामने आया है, यहां एक शख्स पुलिस थाने पहुंचकर अपनी की शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी अक्सर शराब पीती है।

Jhansi Wife
विज्ञापन

Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी की गंदी आदत से परेशान होकर पुलिस थाने पहुंच गया। शख्स की बातें सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आखिरकार दोनों को पुलिस थाने बुलाया गया और यहां जमकर लड़ाई हुई। जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र से सामने आया है। एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी शराब पीती है और उसे भी जबरन शराब पीने पर मजबूर करती है। जब पत्नी की आदत से परेशान हो गया तो उसे मायके छोड़ आया। इसके बाद पत्नी ने भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिर दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया।

विज्ञापन

जब दोनों की समस्या सुनने के लिए परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तो वहीं पर दोनों के बीच बहस हो गई। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रोजाना शराब पीती हैं और मुझे भी ऐसा करने के लिए मजबूर करती है लेकिन मैं रोज शराब नहीं पी सकता और ना इतना खर्च कर सकता हूं।

पति ने परिवार परामर्श केंद्र को बताया कि उसकी पत्नी एक बार में तीन से चार पैग पीती है और मुझे शराब पीना बिलकुल पंसद नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद होता है। पत्नी ने पति के सारे आरोपों को स्वीकार कर ली। इसके बाद परामर्श केंद्र पर दोनों को समझाया गया और शांति से रहने की सलाह देकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले आगरा से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। आगरा में पति के शराब पीने की लत से परेशान होकर पत्नी ने भी नशे में होने की एक्टिंग की थी। इसके बाद दोनों का विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ