बवासीर होने की बात कह मांगी छुट्टी तो बॉस ने मांगा सुबूत, कर्मचारी ने भेजी शर्मनाक तस्वीर

Bizarre News : कर्मचारी बीमारी था और बॉस से छुट्टी मांग रहा था लेकिन बॉस का कहना था कि उसे सबूत चाहिए। कर्मचारी ने ऐसा सबूत भेज दिया कि बॉस की हालत खराब हो गई होगी।

Frepik

Photo Source : Freepik

Bizarre News : कर्मचारी और बॉस का रिश्ता भी बड़ा अजीब होता है। कहीं दोनों में बेहद समझदारी होती है तो कहीं दोनों लड़ते-झगड़ते रहते हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक बीमार कर्मचारी ने जब अपने बॉस से छुट्टी मांगी तो बॉस ने सबूत मांग लिया। कर्मचारी ने फोटो खींचकर दी तो बॉस भी सन्न रह गया। इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

कई बार कर्मचारी बीमारी का बहाना बताकर छुट्टी मांग लेते हैं, इससे बॉस भी परेशान हो जाते हैं। हालांकि अब एक बॉस छुट्टी मांग रहे शख्स से सबूत मांगकर बुरी तरफ फंस गया। दरअसल मरीज ने दावा किया था कि उसे बवासीर हो गया। इससे उसे बैठने और खड़े रहने में  दिक्कत हो रही है। बॉस को इस पर यकीन नहीं हुआ।

बॉस को लगा कि कर्मचारी छूठ बोल रहा है। इसके बाद बॉस ने कर्मचारी से बीमारी का सबूत दिखाने की बात कही, इस पर कर्मचारी भी परेशान हो गया और उसने बबासीर की एक फोटो खींच कर बॉस को भेज दी। रेडिट पर पोस्ट लिखते हुए कर्मचारी ने कहा, “मैंने बॉस को आज फोन किया और बताया कि मुझे बवासीर है और मैं ऑफिस नहीं आ सकता। मेरे मैनेजर ने कहा कि मुझे उन्हें सबूत भेजने की जरूरत है, इसलिए मैंने उन्हें बवासीर के साथ एक तस्वीर भेजी।”

फोटो भेजने के बाद कर्मचारी ने आगे लिखा कि “अब इस बारे में सोचते हुए मैं परेशान हूं कि मैंने उसे तस्वीर (जो उसने मांगी थी) भेजकर कंपनी के किसी नियम या कानून का उल्लंघन किया है या नहीं। अगर वह उन्हें बता देगा तो क्या मैं एचआर या पुलिस के साथ परेशानी में पड़ सकता हूं?” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गया और तमाम लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

एक ने लिखा कि अब ये बॉस किसी भी कर्मचारी से सबूत मांगने की गलती नहीं करेगा। एक अन्य ने लिखा कि आपको पहले से पता होना चाहिए कि आप बीमार होने वाले हो और सात दिन पहले ही उन्हें इसकी जानकारी दे दो। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह परेशान करने बॉस क्या कभी कंपनी को सफल बना सकते हैं? एक ने लिखा कि मुझे लग रहा है कि आज कल इस तरह की स्थितियां पैदा हो गईं हैं और लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ