Bulldozer Viral Video (अजीत सिंह): सोशल मीडिया पर इस समय शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद आपको हंसी तो आएगी। इसी के साथ दूल्हे ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में जानकर हैरानी भी जरूर होगी। 9 जुलाई 2024 को गोरखपुर के खजनी कस्बा संग्रामपुर उनवल वार्ड नंबर 10 निवासी कृष्णा कुमार वर्मा की शादी थी। कृष्णा कुमार ने अपनी शादी की बारात निकालने के लिए किसी घोड़ी या कार को नहीं चुना, बल्कि बुलडोजर पर बारात निकाली है।
लोगों ने दूल्हे के साथ ही सेल्फी
कृष्णा कुमार वर्मा की शादी मंगलवार को खलीलाबाद कस्बे में गोला बाजार मोहल्ला निवासी प्रमिला से थी। कृष्णा ने अपनी बारात बुलडोजर पर बैठकर निकाली और परछावन की रस्म भी बुलडोजर पर बैठकर करवाई। फूलों से सजे बुलडोजर पर दूल्हे को देखकर लोग हैरान हो गए और उसकी वीडियो बनाने लगे। बुलडोजर से जब बारात निकाली गई, तो पूरे रास्ते को आसपास के लोगों ने घेर लिया और दूल्हे के साथ सेल्फी लेने लगे।
ये भी पढ़ें- कढ़ी के शौकीन न पढ़ें ये खबर, कहीं खाने से नफरत न हो, यूनिवर्सिटी से वायरल हुआ ऐसा वीडियो
दूल्हे ने क्यों निकाली बुलडोजर पर बारात?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा कुमार वर्मा मुख्यमंत्री योगी का प्रशंसक है। लेकिन खलीलाबाद में भाजपा चुनावी हार गई थी, जिसको लेकर कृष्णा कुमार वर्मा को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने ताना मारा था। इसके बाद कृष्णा ने डिसाइड किया कि वो अपनी बारात यूपी में मुख्यमंत्री योगी की निशानी कहे जाने वाले बुलडोजर पर निकालेंगे। इसी वजह से उन्होंने अपनी अपनी बारात बुलडोजर पर निकाली थी।
बाबा के गाने पर नाचते दिखे लोग
बारात के दौरान बाबा का बुलडोजर गाना ‘धुन पर चांप के बाबा के बुलडोजर….’ भी बजाया गया, जिस पर दूल्हे के साथ-साथ रिश्तेदार भी नाचते नजर आए। हालांकि दूल्हे के घरवालों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश भी की थी। लेकिन दूल्हे ने उनकी एक बात नहीं मानी और बुलडोजर पर ही बारात निकाली।
ये भी पढ़ें- कार की कीमत में मिल रहा बर्गर, वीडियो देख जानें क्या ‘The Golden Boy’ खा पाएंगे आप?
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines