जिस थाने में करता था नौकरी, वहीं गिरफ्तार हो गया दरोगा, गुनाह ऐसा कि कोई ना करे बर्दाश्त

Uttar Pradesh : मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है। दरोगा आफताब आलम को उसी थाने के परिसर में गिरफ्तार किया गया है, जहां वह नौकरी करता था। गिरफ्तार कर उसे किसी दूसरी थाने में बंद कर दिया गया और FIR दर्ज हो गई है ।

UP crime
विज्ञापन

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां जिस थाने में दरोगा तैनात था, उसी थाने में गिरफ्तार हो गया। ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है। यहां एक दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा और उसी थाने की हवालात में बंद कर दिया, जहां ये दरोगा तैनात था। अब इस दरोगा की कहानी सुनकर लोग मुस्कुरा रहे हैं।

अपने ही थाने में गिरफ्तार हुआ दरोगा

गाजीपुर जिले के सादात थाने में तैनात दरोगा का नाम आफताब आलम बताया जा रहा है। दरोगा पर घूस मांगने का आरोप था। बताया गया कि दरोगा पहले 50 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था लेकिन बाद में 25 हजार में वह तैयार हो गया। हालांकि इसकी खबर वाराणसी की एंटी करप्शन टीम को लग गई और फिर क्या! दरोगा रंगे हाथ पकड़ा गया।

Advertisment

एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

बताया गया कि 23 फरवरी को संजय यादव नाम के एक शख्स की स्विफ्ट कार को छुड़वाने के लिए SDM के पास आख्या भेजने के लिए दरोगा 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था लेकिन बाद में 25 हजार में डील फाइनल हो गई। हालांकि संजय यादव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। इसके बाद दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

दरअसल जब एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली तो उन्होंने केमिकल लगे नोट संजय को दे दिए और इसी नोट को दरोगा को देने के लिए कहा। दरोगा थाना परिसर में ही संजय को बुलाकर 25 हजार रुपए रिश्वत लेने लगे। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम वहां पहुंच गई और दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन

दरोगा को गिफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन की टीम उसे लेकर बहरियाबाद थाने ले गई और मुकदमा दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि आफताब आलम मिर्जापुर के चुनार का रहने वाला है। वहीं एक अन्य शख्स का नाम भी शिकायत में दिया गया है, हालांकि उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ