US Vice President kamala harris : अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान अचानक अपना रास्ता बदल लिया। बताया जा रहा है कि विमान को अचानक विंड शीयर का सामना करना पड़ा, इससे विमान में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। अंत में विमान की दिशा बदल दी गई और विमान किसी दूसरी जगह सुरक्षित लैंड हुआ। आखिर क्या होता है विंड शीयर ?
जॉर्जिया की यात्रा से लौट रहीं कमला हैरिस का विमान अचानक विंड शीयर की चपेट में आ गया। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद विमान को ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ मोड़ दिया गया। यह एक बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन इसे रोक लिया गया।
क्या होता है विंड शीयर ?
विंड शीयर हवा की दिशा या गति में अचानक होने वाले बदलाव को कहा जाता है, जो टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान ये बेहद खतरनाक हो सकता है। इस तरह की घटना को संभालने के लिए तुरंत एक्शन की आवश्यकता होती है, वरना दुर्घटना हो सकती है। हालांकि विंड शीयर से दुर्घटना कम ही होती है लेकिन इसके कारण दुनिया भर में 1,400 से अधिक मौतें होती हैं।
यह भी पढ़ें : महारानी की छड़ी बेचने की कोशिश कर रहा था शख्स, पहुंच गया जेल; जानिए क्यों?
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का विमान किसी तूफान, विंड शीयर या खतरनाक स्थिति में फंसा हो, इससे पहले साल 2021 में कमला हैरिस के विमान में तकनीकी खामी आ गई थी, इसके बाद उसे एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। हालांकि तब उनकी असुरक्षा पर सवाल खड़े नहीं नहीं हुए थे।
कमला हैरिस का भारत से है संबंध
कमला देवी हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को हुआ था, वह एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और वकील हैं, जो अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति हैं। वह पहली महिला उपराष्ट्रपति और अमेरिकी इतिहास में सर्वोच्च उच्च पद पर पहुंचने वाली महिला अधिकारी हैं। कमला हैरिस की मां, श्यामला गोपालन एक तमिल भारतीय जीवविज्ञानी थीं, जिनका साल 2009 में निधन हो गया। कमला हैरिस के पिता का नाम डोनाल्ड जे. हैरिस है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines