Metro Viral Video: मेट्रो में शख्स लटककर करने लगा कलाबाजी, 'बंदरों जैसी हरकत' देख डर गए यात्री

Metro Viral Video: ट्रेन में रील्स बनाने और स्टंट करने के कई वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ‘बंदर की तरह’ कलाबाजी दिखा रहा है।

man doing stunt in New York subway video goes viral

न्यूयॉर्क की सबवे में स्टंट करते शख्स का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Metro Viral Video: मेट्रो में स्टंट करते कई यात्रियों का वीडियो वायरल हो चुका है। दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटनाएं तो आम हो चुकी हैं लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें न्यूयॉर्क में चलने में सबवे ट्रेन में एक यात्री बंदरों की तरह स्टंट करने लगा। शख्स को स्टंट करता देख यात्री डर गए लेकिन वह रुका नहीं और स्टंट करता रहा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में यात्री बैठे हुए हैं। इसी बीच एक शख्स लटकर स्टंट करना शुरू कर देता है। शख्स को उल्टा लटकता देख वहां मौजूद यात्री डर गए। शख्स कभी मेट्रो में लगे हैंडल में पैर फंसाकर स्टंट करता तो कभी खंबे को पकड़कर लटक जाता। उसकी कलाबाजियां देख अन्य यात्री सहम गए कि कहीं उन्हें चोट ना लग जाए।

विज्ञापन

शख्स की हरकतें देखकर कुछ लोग हैरानी जता रहे थे तो कुछ उसे अजीब नजर से देख रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए इसकी तुलना बंदर से कर रहे हैं। यह वीडियो @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

यूजर्स की टिप्पणियां

एक लिखा कि सॉरी दोस्तों, यह मेरा बंदर है जो मेरे तहखाने से भाग गया। कृपया कोई उसे लौटा दे, मेरे पास उसके लिए जंजीर तैयार है। एक ने लिखा कि NYC में यह सब तो बेहद सामान्य है। एक X यूजर ने लिखा कि सबवे में मुझे यह सब फ्री में देखना अच्छा लगता है। एक X यूजर ने लिखा कि मेट्रो में ऐसी हरकतें करने वालों को कोई रोकता क्यों नहीं, क्या किसी घटना का इंतजार हो रहा है?

विज्ञापन

एक X यूजर ने लिखा कि अपनी कला और ताकत का प्रदर्शन करने के लिए यह जगह सही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि मेरे सामने कभी ऐसा कुछ क्यों नहीं होता है, मैं तो इसकी कबसे इंतजार कर रहा हूं। एक ने लिखा कि यह काफी टैलेंटेड है लेकिन गलत जगह अपना टैलेंट दिखा रहा है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि ये बंदरों जैसी हरकतें कर इसे क्या मिल रहा है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ