महारानी की छड़ी बेचने की कोशिश कर रहा था शख्स, पहुंच गया जेल; जानिए क्यों?

Claim to sell Queen Elizabeth II’s walking stick : एक शख्स ने एलिजाबेथ द्वितीय महरानी की ‘छड़ी’ बेचने की कोशिश की, हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जानिए क्यों ?

man who claimed to be selling Queen Elizabeth II’s walking stick

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 'छड़ी' बेचने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार (Photo Source: royal.uk)

Claim to sell Queen Elizabeth II’s walking stick : एक शख्स ऑनलाइन महारानी की छड़ी बेचने की कोशिश कर रहा था। उसने दावा किया था कि छड़ी यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा उपयोग में ली गई थी। लोगों ने इसे खरीदने के लिए खूब दिलचस्पी दिखाई। इसकी कीमत हजारों में पहुंच गई थी लेकिन यह डील हो पाती उससे पहले ही पुलिस ने सारा खेल बिगाड़ दिया।

दक्षिणी इंग्लैंड के हैम्पशायर के 26 साल के ड्रू मार्शल ने ऑनलाइन ‘महारानी की छड़ी’ बेचने की कोशिश की। उसने दावा किया कि वह विंडसर कैसल में एक वरिष्ठ फुटमैन था और “एंटलर वॉकिंग स्टिक” की बिक्री से मिला पैसा एक कैंसर अनसंधान में दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि नीलामी की रकम 540 पाउंड (56,953.95 रुपये) तक पहुंच गई थी।

हालांकि जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इस डील की जांच शुरू की तो पता चला कि खरीददारों को धोखा देने की कोशिश हो रही है। 26 साल के ड्रू मार्शल का दावा गलत है और वह लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद इस शख्स को जेल की हवा खानी पड़ी।

जांच में ‘एलिजाबेथ से जुड़ी छड़ी’ समेत कई दावे गलत पाए गए तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। कोर्ट ने आरोपी को धोखाधड़ी का दोषी पाया और 12 महीने की सजा सुनाई। कहा गया कि ड्रू मार्शल ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत का इस्तेमाल एक नकली चैरिटी नीलामी के माध्यम से जनता को चकमा देने की कोशिश करने के लिए किया, हालांकि वह सफल हो पाता, उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ