---विज्ञापन---

कॉफी स्टोर के टॉयलेट में गया तो पूरे शरीर पर लग गई गंदगी, ठोक दिया 83 लाख का मुकदमा

Exploding toilet at a Dunkin store : टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त बलास्ट हुआ और गंदगी लग गई, शख्स ने 83 लाख से अधिक का मुकदमा ठोक दिया है।

---विज्ञापन---

Exploding toilet at a Dunkin store : किसी होटल या रेस्टोरेंट के टॉयलेट का उपयोग करने के दौरान आपका शरीर या कपड़ा गंदा हुआ है? हुआ भी होगा तो आप उसे साफ कर अपने काम पर आगे निकल गए होंगे लेकिन एक शख्स ने कॉफी स्टोर पर मुकदमा ठोक दिया है वो भी 83 लाख का। दरअसल टॉयलेट का इस्तेमाल करने के दौरान हल्का ब्लास्ट हुआ और शख्स के कपड़े पर टॉयलेट की गंदगी लग गई। इससे वह नाराज हुआ और मुकदमा ठोक दिया।

घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई है। एक शख्स डंकिन कॉफी स्टोर पहुंचा था, जब वह टॉयलेट करने गया तो वहां ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण उसके शरीर और कपड़े पर ढेर सारी गंदगी लग गई। इतना ही नहीं, वह घायल भी हो गया। गंदगी से सना यह शख्स की मदद मांगने के लिए टॉयलेट से बाहर आया लेकिन उसकी ठीक से मदद नहीं की गई।

---विज्ञापन---

इसके बाद उसने कॉफी स्टोरी पर मुकदमा ठोक दिया, जिसमें कहा गया है कि एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि स्टोर के लोगों को शौचालय की समस्या के बारे में पहले से जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई समाधान नहीं किया। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी थीं। मुकदमे में कहा गया है कि घटना 2022 जनवरी में हुई थी। इसके बाद से ही शख्स को मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

शख्स का नाम पॉल केराओक है। हाल ही में उन्होंने ऑरलैंडो की अदालत में दायर मुकदमे में 100,000 डॉलर (तिरासी लाख से अधिक रुपए) से अधिक की मांग की है। ग्राहक पॉल केराओक का कहना है कि स्टोर को पहले से समस्या के बारे में जानकारी थी लेकिन उसकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

यह भी पढ़ें : पूर्व कर्मचारी के बेटे ने खोल दिया फर्जी SBI बैंक; 3 महीने तक लगाया चूना, कहां हुआ ये फर्जीवाड़ा?

---विज्ञापन---

इस घटना के बाद वे शारीरिक और मानाशिक रूप से परेशान है, ऐसे में उन्हें इलाज की जरूरत है। यही वजह है कि उन्होंने स्टोर के खिलाफ मुकदमा दायक किया है और करीब 80 लाख रुपए की मांग की है।

First published on: Jan 06, 2024 08:00 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola