✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • Religion
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • Religion
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
TrendingLPGCommonwealth GamesDonald TrumpCockroach Janata PartyWeather

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ट्रेंडिंग / बॉस अगर करे ये हरकत तो तुरंत छोड़ दें नौकरी’, US बेस्ड शख्स की सलाह पर हुआ विवाद

बॉस अगर करे ये हरकत तो तुरंत छोड़ दें नौकरी’, US बेस्ड शख्स की सलाह पर हुआ विवाद

Viral X Post : सोशल मीडिया पर एक शख्स ने सलाह दी है कि अगर बॉस हिंदी और अंग्रेजी बोलता हो तो ऐसी नौकरी को ना कह देना चाहिए। शख्स का यह पोस्ट वायरल हो रहा है और अब तमाम लोगों इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Edited By: Avinash Tiwari | Updated: Aug 6, 2024 10:55

---विज्ञापन---

Viral X Post :नौकरी कैसे पाएं? इसके लिए लिए सोशल मीडिया पर तमाम लोग तरह-तरह की सलाह देते हैं लेकिन अब एक शख्स ने सलाह दी कि अगर बॉस ऐसा करता हो तो तुरंत नौकरी से अलविदा कह दें। शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी तो लोग भड़क गए और उसे ट्रोल करना शुरु कर दिया। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की सलाह पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वरुणराम गणेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बहुत से भारतीय मित्र नौकरी की तलाश में हैं, नौकरी बदल रहे हैं, और अन्य काम भी कर रहे हैं। बुरे मैनेजमेंट और कंपनियों से बचने के लिए मेरी सबसे बड़ी सलाह है कि ऐसा बॉस चुनें जो पूरी तरह से अंग्रेजी में बात करता हो। उन्होंने आगे लिखा कि इंटरव्यू के दौरान इस बात पर ध्यान दें कि आपका भावी बॉस कैसे बात कर रहा है?

वरुणराम गणेश की सलाह हो रही वायरल 

वरुणराम गणेश ने आगे लिखा कि अगर आपको एक भी हिंदी शब्द या हिंदी वाक्य सुनाई देता है तो आप बेहद विनम्रता से नौकरी के लिए मना कर दें। यह ठीक होगा। वरुणराम गणेश का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि आप 90 प्रतिशत लोगों से कटे हुए हैं। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि सोशल मीडिया पर मैंने अब तक की सबसे बढ़िया सलाह यही पढ़ी है। भाई किसी व्यक्ति की भाषा से उसके व्यवहार का कोई कनेक्शन नहीं होता है। एक ने लिखा कि साफ-साफ यही कह दो ना कि आपको काम पर हिंदी बोलने वाले लोग पसंद नहीं हैं। एक ने लिखा कि सलाह तो आपने दे दी लेकिन आपने यह नहीं बताया कि ऐसा क्यों है? इसके पीछे क्या तर्क है? यह भी पढ़ें : चौंक जाएंगे आप! क‍िंग कोबरा ने शख्‍स को काटा..खुद ही मर गया, जानें क्‍या है पूरा माजरा एक ने लिखा कि मेरे बॉस इंग्लिश बोलने के दौरान कई बातें हिंदी बोलते हैं और वह एक बेहद अच्छे इंसान हैं। एक ने लिखा कि आपने कोई सलाह नहीं दी है बल्कि इसे कुतर्क कहते हैं, शायद आपको मालूम नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर तुम कहना क्या चाहते हो? दो भाषाएं बोलने वाला इंसान और उसकी कंपनी खराब कैसे हो सकती है।


Topics:

Trending NewsViral X Post

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.