UPSC क्रैक करके IPS या IAS अधिकारी बनना हर किसी का सपना होता है, लेकिन हर साल कुछ ही लोग यह एग्जाम क्लीयर करके प्रशासनिक अधिकारी बन पाते हैं। हम आपको बताते हैं, एक ऐसी महिला IPS अधिकारी की सफलता की कहानी, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC क्लीयर करके IPS अधिकारी बनकर देशसेवा करने का प्रण लिया है। वे देखने में काफी खूबसूरत भी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘MEGA-BLOCKBUSTER…’, SRK की Jawan को मिल रहे शानदार रिव्यू; फैंस सोशल मीडिया पर बांध रहे तारीफों के पुल
बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक रहा
मध्य प्रदेश के भोपाल की IPS सिमाला प्रसाद 2010 बैच की अधिकारी हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1980 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। सिमाला को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक रहा। उन्होंने स्कूल के दिनों में कई डांस और एक्टिंग प्रोग्रामों में हिस्सा लिया। स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई नाटकों में भी काम किया। सिमाला के पिता IAS अधिकारी डॉ. भागीरथ प्रसाद सांसद भी हैं। 1975 बैच के अधिकारी भागीरथ 2 विश्वविद्यालयों के कुलपति और 2014 से 2019 तक मध्य प्रदेश के भिंड से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। उनकी मां मेहरून्निसा परवेज जानी-मानीं साहित्यकार हैं।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant और Adil Durrani का अनोखा दावा, एक-दूसरे की जान के दुश्मन बनें पति-पत्नी
DSP रहने के दौरान की UPSC की तैयारी
सिमाला ने सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ाई की। स्टूडेंट फॉर एक्सीलेंस (IEHE) से बीकॉम और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की। वे गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट रही हैं। सिमाला ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी पास की। सिमाला की पहली पोस्टिंग बतौर DSP हुई। नौकरी के दौरान उन्होंने UPSC की तैयारी की और बिना कोचिंग लिए तैयारी करके पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक करके पुलिस अधिकारी बन गईं।
यह भी पढ़ें: बिना तलाक के 10 साल से पति से दूर रह रही हैं Radhika Apte, बताया कैसे झेलती हैं सब?
2017 और 2019 में रिलीज हुई दोनों फिल्में
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान निर्देशक जैघम इमाम ने सिमाला प्रसाद को देखा। वे उनकी सादगी और सुंदरता से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने उनसे मिलने का समय मांगा। मुलाकात के दौरान इमाम ने सिमाला को अपनी फिल्म ‘अलिफ’ की स्क्रिप्ट सुनाई। उन्होंने फिल्म में सिमाला को रोल ऑफर किया। ‘अलिफ’ सिमाला की पहली फिल्म थी, जो फरवरी 2017 में रिलीज हुई। इसके बाद सिमाला ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘नक्कश’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines