बिना तलाक के 10 साल से पति से दूर रह रही हैं Radhika Apte, बताया कैसे झेलती हैं सब?
Edited By Vandana Saini

Radhika Apte Birthday
Edited By Vandana Saini

Radhika Apte Birthday
Radhika Apte Birthday: बॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर अपनी धांसू वेब सीरीज में अपनी जबरदस्त अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली राधिका आप्टे (Radhika Apte) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। राधिका ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई और भाषाओं वाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। राधिका ने 20 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। राधिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस के ज्यादातर फैंस ये बात नहीं जानते होंगे कि एक्ट्रेस शादीशुदा है। जी हां… उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं।
राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने साल 2012 में बेनेडिक्ट टेलर (Benedict Taylor) से शादी की थी, लेकिन दोनों अलग-अलग रहते हैं। राधिका पिछसे 9 या 10 साल से अपने पति से दूर मुंबई में रहती हैं और उनके पति लंदन में रहते हैं। हालांकि, वो समय निकालकर उनके पास कभी-कभी जाती भी हैं।
फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के समय राधिका आप्टे अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में आई थीं। अपनी शादी और पति से दूर रहने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘COVID-19 के समय मैं अपने पति के साथ लॉन्ग डिस्टेंस वेडिंग में रही, लेकिन हम अब हम काफी समय एक-दूसरे के साथ बिताते हैं। ये हमारा और हमारी शादी को दूसरा चैप्टर है। शादी के कुछ समय बाद तक हम साथ रहे, लेकिन फिर काम को लेकर दूर रहना पड़ा’।
राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने आगे बताया था कि ‘शुरुआत में दूर रहना काफी ‘पकाऊ’ और ‘दुखद’ होता था। उस समय ये दिल तोड़ने वाली सिचुएशन थी, लेकिन अब हमे लगता है कि हे भगवान अब हम एक दूसरे से एक पल के लिए भी दूर नहीं रह पाएंगे, क्योंकि ये बहुत दिल तोड़ने वाला होता है, लेकिन हम अभी भी समय एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: