UPSC IES, ISS Final Result 2022 Declared, इन उम्मीदवारों का हुआ चयन, यहां देखें इंटरव्यू प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

UPSC IES, ISS Final Result 2022
Edited By Niharika Gupta

UPSC IES, ISS Final Result 2022
UPSC IES/ISS Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां एक क्लिक में चेक करें पूरी प्रोसेस
मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। उम्मीदवारों के अंक परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2022 का अंतिम परिणाम जून में आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा, 2022 के लिखित भाग और दिसंबर में व्यक्तित्व परीक्षा के लिए इंटरव्यू के परिणामों के आधार पर किया गया है।
यूपीएससी आइईएस/आइएसएस रिजल्ट 2022 को लेकर आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय आर्थिक सेवा के लिए सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 24 रिक्तियां निकाली गई थी। इन रिक्तियों के लिए सभी वर्गों को मिलाकर कुल 23 उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है। इसी प्रकार, भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए कुल 29 रिक्तियां निकाली गई थीं, जिनके लिए 29 उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है।
आयोग का लक्ष्य कुल 53 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 24 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 29 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: