---विज्ञापन---

हनीमून पर छलका विवाहिता का दर्द, पति निकला नामर्द; पीड़िता ने सुनाई आपबीती

UP Women finds Husband Weakness on Honeymoon: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद हनीमून के लिए विदेश गई पत्नी को पता चला कि उसका पति नामर्द है और फिर जो हुआ वो वाकई चौंकाने वाला है।

---विज्ञापन---

UP Women finds Husband Weakness on Honeymoon: शादी के बाद हनीमून को लेकर भी लोग काफी प्लानिंग करते हैं। ज्यादातर कपल हनीमून के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन का चुनाव करते हैं। मगर क्या हो जब हनीमून पर पत्नी को पता चले कि पति ही नामर्द है, तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से भी सामने आया है। यूपी का एक कपल हनीमून मनाने विदेश गया, जहां पति की सच्चाई जानकर पत्नी के होश उड़ गए।

नोएडा का मामला

यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। शादी के बाद कपल ने मॉरिशस में हनीमून मनाने का फैसला किया। पूरी तैयारियों के साथ दोनों मॉरिशस पहुंचे, जहां हनीमून की रात पत्नी को पता चला कि पति में शारीरिक रूप से कुछ परेशानियां हैं। यह जानने के बाद महिला के होश उड़ गए। आखिर में दोनों हनीमून कैंसिल करके भारत वापस लौट आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Himani Narwal Last Video: मर्डर से पहले हिमानी नरवाल का आखिरी वीडियो, कितनी खुश थीं वो

डॉक्टर से ली मदद

महिला अपने पति के साथ नोएडा लौट आई और दोनों ने डॉक्टर की सलाह लेने का फैसला किया। पति के इलाज के दौरान महिला को ससुराल में ताने मिलने लगे। सास-ससुर ने महिला को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ऐसे में घर वालों से तंग आकर पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। महिला ने सास-ससुर के खिलाफ जान से मारने की धमकी, दहेज की मांग और शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया।

---विज्ञापन---

महिला ने की शिकायत

महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़िता ने बताया कि शादी के समय उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को अच्छा-खासा दहेज दिया था। हालांकि सास-ससुर मायके पर और ज्यादा दहेज देने का दबाव डाल रहे हैं। यही नहीं वो पीड़िता को गाली भी देते हैं।

पीड़िता की आपबीती

पीड़िता के अनुसार हनीमून से वापस आने के बाद पति ने डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज कर दिया और भारी मात्रा में शराब पीने लगा। सास-ससुर ने बेटे की इस हालत के लिए पीड़िता को जिम्मेदार ठहराया और उसके मायके वालों से 5 लाख रुपए के दहेज की मांग करने लगे। जब उसने दहेज देने से इनकार किया तो सास-ससुर ने गालियां देनी शुरू कर दी और देवर ने उसे प्रताड़ित किया। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने कानून का सहारा लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Google से पता चली बॉयफ्रेंड की सच्चाई तो उड़े महिला के होश; ऑनलाइन हुई थी मुलाकात

First published on: Mar 03, 2025 02:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola