---विज्ञापन---

दूध लेने जा रही महिला को सरेआम दबोचा, UP पुलिस ने सिखाया सबक; देखें वीडियो

UP Police Viral Video : अमरोहा में एक शख्स ने सरेआम एक महिला के साथ छेड़खानी की, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

---विज्ञापन---

UP Police Viral Video : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छेड़खानी का एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक शख्स, एक महिला को पीछे से दबोचता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। मामला यूपी से जुड़ा था तो पुलिस ने वही किया जो अक्सर इस तरह के मामलों में देखने को मिलता है।

महिला के साथ की छेड़खानी, वीडियो हुआ था वायरल 

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के सैफी नगर में यह घटना हुई। कुर्ता-पजामा पहने शख्स ने पहले दूध लेने जा रही एक महिला का पीछा किया और फिर उसे दबोच लिया। महिला ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया लेकिन सीसीटीवी में उसकी हरकत कैद हो गई।

---विज्ञापन---

बताया गया कि आरोपी कई दिनों इस मुहल्ले में रेकी कर रहा था। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस से इसकी शिकायत की गई। जानकारी के अनुसार, सुषमा देवी नाम की लड़की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दूध लेने जा रही थी। सुनसान देखकर शख्स ने हरकत की।

देखिए वीडियो 


बताया गया कि जब महिला ने शोर मचाया तो एक रिक्शा वाला वहां पहुंचा जो आरोपी को भगाने में मदद कर रहा था। जब सीसीटीवी चेक किया गया तो पता चला कि ये शख्स कई दिनों से रेकी कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह लूटपाट करना चाहता होगा या फिर महिला को बेहोश करना चाहता होगा क्योंकि उसने मुंह दबाने की कोशिश की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : फेस मसाज से नफरत हो जाएगी ये वीडियो देख, थूक लगाने वाले नाई तो उठा ले गई पुलिस

वहीं आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस वालों के कंधे के सहारे चल रहा है। आरोपी एक पैर से लंगड़ा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम अताउर रहमान है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या आरोपी के पैर में गोली मारी गई या किसी अन्य वजह से लंगड़ा रहा है।

First published on: Jun 10, 2024 07:47 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola