UP Police Action : उत्तर प्रदेश पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने जा रही है, जो पुराने या गलत दावे के साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर खतरनाक तरीके से स्केटिंग करते दिखाई दिए थे। इस वीडियो को कुछ लोगों ने यूपी का बताया था, इसके बाद यूपी पुलिस ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया और बताया कि यूपी ही नहीं, भारत का ही नहीं हैं। अब पुलिस ने वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
पिछले कुछ समय से सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने के कई वीडियो वायरल हुए, कुछ वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई भी की। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन बच्चे चलते ऑटोरिक्शा के पीछे खतरनाक स्टंट कर रहे थे। कुछ लोगों ने दावा किया कि वीडियो यूपी के गाजियाबाद का है। पुलिस ने इस वीडियो की जांच की और बताया कि वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा हैं। इस मामले को लेकर FIR दर्ज की जाएगी।
पुलिस ने वीडियो का किया फैक्ट चेक
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद X पर लिखा, “बांग्लादेश के वीडियो को सत्यापन किए बिना इसे भ्रामक रूप से गाजियाबाद का इंगित करके पोस्ट किए जाने के सन्दर्भ में आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु गाजियाबाद पुलिस को निर्देशित किया गया है।” पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो बांग्लादेश का है ना कि उत्तर प्रदेश का!
पुलिस के एक्शन पर सफाई
हालांकि जिस अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया था, उसकी तरफ से सफाई में कहा गया कि इसे लोगों को जागरूक करने के लिए शेयर किया गया था। इस तरह की तमाम घटनाएं हो रही हैं, हमने कहीं नहीं कहा कि वीडियो गाजियाबाद का है। हालांकि अब गाजियाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस किस तरह की कार्रवाई करने जा रही है।
यह भी पढ़ें : वड़ा पाव वाली गर्ल के बाद पिंकी पास्ता वाली का वीडियो वायरल, जानें बीच सड़क पर क्यों हुआ बवाल
यूपी पुलिस के इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके आधार पर पुलिसिया कार्रवाई की जाए तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि अगर पुलिस फेक और भ्रामक वीडियो शेयर करने वालों पर इसी तरह नकेल कसना शुरू कर दे तो फेक वीडियो पर लगाम लग सकेगी। एक अन्य ने लिखा कि वाह पुलिस हो तो यूपी पुलिस जैसी, बिना शिकायत के ही जांच करके बता दिया कि वीडियो कहां का है और इसे शेयर करने वालों पर कार्रवाई करने का भी आदेश दे दिया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines