वड़ा पाव वाली गर्ल के बाद पिंकी पास्ता वाली का वीडियो वायरल, जानें बीच सड़क पर क्यों हुआ बवाल

Pinky Pasta Wali Viral Video : दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के बाद एक और लड़की ‘पिंकी पास्ता वाली’ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस कर रही है।

Pinky Pasta wali

Pinky Pasta Wali Viral Video : दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित का वीडियो इतना वायरल हुआ कि वह पूरे देश में फेमस हो गईं। बिग बॉस की तरफ से भी बुलावा आ गया। ऐसी ना जाने कितनी लड़कियां सड़कों पर खाने-पीने का सामान बेचती हैं। अब एक और लड़की पिंकी पास्ता वाली का वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर एक शख्स पर गुस्सा होती दिखाई दे रही है। लड़की का कहना है कि उसकी दुकान के आगे एक शख्स ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी है। लड़की का कहना है कि जानबूझकर उसकी दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कर दी गई है, ये बस सबको परेशान करना चाहता है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को @pinkypastawaali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट चेक करने पर पता चला कि ये लड़की मुंबई के अंधेरी में सड़क किनारे पास्ता बेचती है और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े वीडियो शेयर करती है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ नहीं भाई, बिग बॉस में जाने की तैयारी चल रही है। एक ने लिखा कि अब इनका भी नाटक शुरू हो गया है, क्या अब ये भी बिग बॉस में जाएंगी। एक ने लिखा कि अब ये नया तरीका है फेमस होने का! एक ने लिखा कि कार वाले ने रोड टैक्स भरा है और आप अपनी दुकान का किराया तक नहीं देना चाहती हैं। इसके बाद भी आप उससे लड़ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinky Pastawaali (@pinkypastawaali)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे लगा ही नहीं कि ये पास्ता बेच रही, मुझे लगा कि ये अपनी ऑडी कार पार्क करने के लिए बहस कर रही है। एक ने लिखा कि अब ये तरीका सबसे अच्छा है सोशल मीडिया पर फेमस होने का, बहस करो, लड़ाई करो और फिर बिग बॉस में चले जाओ। एक ने लिखा कि इस देश में लोगों को मूर्ख बनाना कितना आसान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ