Muzaffarnagar, Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां नींद में ही एक युवक का लिंग परिवर्तन कर दिया गया। शख्स की जब नींद खुली तो उसे बताया गया कि वह लड़का नहीं रहा बल्कि लड़की बन गया है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो बवाल खड़ा हो गया है। लड़के ने आरोप लगाया है कि एक अधेड़ ने पहले उसके साथ कुकर्म किया और अब उसका लिंग परिवर्तन करवा दिया।
मुजफ्फरनगर से सामने आया अजीब मामला
मामला मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र का है, यहां एक लड़के ने आरोप लगाया है कि अधेड़ उम्र के उसका एक साथी पहले तो दो साल तक कुकर्म करता रहा और फिर बहला फुसला कर उसका लिंग परिवर्तन करवा दिया। आरोपी ओमप्रकाश नाम के शख्स ने युवक का लिंग परिवर्तना करवाने की साजिश रची और इसमें डॉक्टरों को भी शामिल किया।
सोया तो लड़का था, जगा तो बन चुका था लड़की
संजक गांव के रहने वाले 20 साल के मुजाहिद का कहना है कि 3 जून को ओमप्रकाश ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को लिंग परिवर्तन की सर्जरी के लिए राजी किया और मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती करवा दिया। मुजाहिद ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर एनेस्थीसिया दिया और सेक्स-चेंज का ऑपरेशन किया। मुजाहिद ने बताया, ‘मुझे अस्पताल लेकर आए और अगली सुबह मेरा ऑपरेशन हो गया। होश आया तो मुझे बताया गया कि मैं लड़के से लड़की बन गया हूं।”
यह भी पढ़ें : उंगली, चूहा, कनखजूरा के बाद चिप्स में निकला सड़ा हुआ जानवर, देखते ही सन्न रह शख्स
मुजाहिद का कहना है कि ओमप्रकाश ने उसे धमकाया भी और कहा कि तुम्हारे परिवार और समाज के लोग अब तुम्हें स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे में अब तुम्हें मेरे साथ ही रहना है। तुम्हारे नाम की जमीन जायदाद मैं अपने नाम करवा लूंगा। मैंने एक वकील तैयार किया है और तुम्हारे लिए कोर्ट मैरिज की व्यवस्था की है। हालांकि परिजनों तक बात पहुंची तो बवाल हो गया।
यह भी पढ़ें : नर्स के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ा गया डॉक्टर, कैमरे में कैद हो गई हरकत
किसान नेता श्याम पाल ने इसका विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कई लोग मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करने पहुंच गए। आरोपी और अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines