उंगली, चूहा, कनखजूरा के बाद चिप्स में निकला सड़ा हुआ जानवर, देखते ही सन्न रह शख्स

Dead Frog Found Chips Packet : मामला गुजरात के जामनगर का है, यहां एक चिप्स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक मिला। पैकेट को एक बच्ची ने खरीदा था और उसमें से खा भी रही थी लेकिन मेंढक को देखते ही पैकेट को फेंक दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Frog

चिप्स के पैकेट में मिला मेंढक

Dead Frog Found Chips Packet : आइसक्रीम में उंगली और कनखजूरा, चॉकलेट में चूहा आदि मिलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चिप्स की पैकेट में सड़ा हुआ मेंढक मिला है। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। एक के बाद एक इस तरह की घटनाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है।

विज्ञापन

मामला 19 जून का है, गुजरात के जामनगर के रहने वाले जास्मीन नाम के शख्स ने दावा किया कि उसे चिप्स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक मिला है। जास्मीन ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और फोटो क्लिक करने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया और हाल ही सामने आईं ऐसी घटनाओं की वजह चर्चा में आ गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जामनगर नगर निगम के खाद्य अधिकारी मामले की जांच के लिए पहुंचे और चिप्स के पैकेट्स से नमूने लिए। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि चिप्स के पैकेट में एक मरा और सड़ा हुआ मेंढक मिला है। मेंढक बालाजी वेफर्स के क्रंचेक्स पैकेट में मिला है। अधिकारी उस दुकान पर भी गए, जहां से शख्स ने पैकेट खरीदा था।


शिकायतकर्ता का कहना है कि चार साल की बच्ची ने 18 जून की शाम को पास की ही एक दुकान से यह पैकेट खरीदा था। भतीजी उनकी नौ महीने की बेटी के साथ चिप्स खा रही थी तभी उन्हें मेंढक दिखा, उन्होंने पैकेट फेंका और मुझे इसके बारे में जानकारी दी। पहले तो मुझे भी यकीन नहीं हुआ लेकिन जब मैंने अपनी आंखों से देखा तो हैरान रह गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि मैंने बालाजी वेफर्स के डिस्टीब्यूटर और कस्टमर केयर को कॉल किया तो उन्होंने कोई ठोस और संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

हाल ही ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई में आइसक्रीम खाती महिला को इंसान की उंगली मिली थी। नोएडा की एक महिला को कनखजूरा मिला। इसके साथ ही एक महिला ने हर्षे के चॉकलेट सिरप में एक मरा हुआ चूहा मिला। एक के बाद एक सामने आईं इन घटनाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ