हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम योगी को धमकी-चुनौती देकर फंस गया ये शख्स, बुलडोजर से पहले पहुंची पुलिस!

UP Police : प्रयागराज के एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद शख्स के खिलाफ FIR फर्ज हुई है।

विज्ञापन

UP Police : चुनाव के बीच प्रयागराज के एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सीएम योगी को धमकी और चुनौती देता दिखाई दे रहा है। शख्स सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं, वह प्रशासन को अपने घर पर बुलडोजर चलाने की चुनौती भी दे रहा था। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हुआ तो बुरा फंस गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के शमीम उर्फ बबलू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह राजनीतिक मुद्दे पर किसी यूट्यूबर से बात कर रहा था। इसी दौरान बुलडोजर कार्रवाई की बात आई तो शमीम ने ना सिर्फ सीएम योगी को धमकी दी बल्कि कहा कि ये मेरा घर है, आएं और मेरा घर बुलडोजर से गिराकर दिखाएं।

इस वीडियो को लेकर सोशल एक्टिविस्ट ने प्रयागराज के गंगानगर के नवाबगंज थाने में FIR दर्ज करवा दी। जानकारी के अनुसार, शमीम के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज हुआ। कभी भी शमीम गिरफ्तार हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : जूता चुराई के नेग को लेकर भिड़े बराती, एक ही मंडप में थी दो बेटियों की शादी

सोशल मीडिया पर शमीम का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दिया था। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कार्रवाई की मांग और एक शख्स ने FIR दर्ज करवा दी। ऐसे में बुलडोजर की चुनौती देने वाले शख्स के घर कभी भी पुलिस पहुंच सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : छूटने वाली थी ट्रेन, साइकिल समेत रेलगाड़ी में चढ़ गया शख्स; खूब वायरल हो रहा वीडियो

‘बड़बोलापन ठीक है लेकिन इतना नहीं’

विज्ञापन

शमीम के वीडियो तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि लोग बोलने से पहले सोचते क्यों नहीं है? ऐसे इंसान को खुलेआम धमकी दे रही हैं, जिसके सुरक्षा को भेदना नामुमकिन है। एक ने लिखा कि बड़बोलापन ठीक है लेकिन इतना ज्यादा मत बोल जाओ कि खुद के साथ परिवार को भी मुसीबत में डाल दो। एक ने लिखा कि इसी को कहते हैं कि जानबूझकर मुसीबत अपने सिर पर लेना।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola