जूता चुराई के नेग को लेकर भिड़े बराती, एक ही मंडप में थी दो बेटियों की शादी

Fight In Wedding : बताया गया कि शादी के बाद जूता चुराई रस्म के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस की हस्तक्षेप के बाद ये लड़ाई रुकी।

Wedding Fight
विज्ञापन

Fight In Wedding :  शादी में मारपीट के कई मामले सामने आते हैं लेकिन किसी रस्म को लेकर मारपीट शायद ही कहीं होती है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दो पक्षों में जूता चुराई रस्म को लेकर ऐसी बहस हुई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक मंडप में शादी, हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि मामला अमरोहा के हसनपुर का है। एक मंडप में दो शादियां हो रही थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जूता चुराई रस्म के दौरान बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच ऐसी मारपीट हुई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष के लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। बताया गया कि जूता चुराई के बाद दिए जाने वाले नेग को लेकर विवाद शुरू हुई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर लड़ाई रुकी।

देखिए वीडियो


पुलिस ने पहुंचकर मारपीट को रुकवाया और लड़की की विदाई हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के बाद मामूली सी बात पर शुरू हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई और करीब पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला शांत कराया और फिर लड़की की विदाई हुई। बाद में सब कुछ तय समय पर हो गया लेकिन यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ