हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी का दारोगा चड्ढी में होगा, महिलाओं के सामने बैठे चड्ढीधारी दारोगा का वीडियो वायरल

Unnao Police Viral Video : सोशल मीडिया पर उन्नाव पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के सामने एक पुलिसकर्मी लगभग नग्न अवस्था में बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

Unnao Police Viral Video : उत्तर प्रदेश अपने कमाल और कारनामों के चलते चर्चाओं में रहती हैं। कभी फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगते हैं तो कभी सिपाही बल्ब चुराते कैमरे में कैद हो जाते हैं। अब उन्नाव के दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं कि क्या इस दरोगा के अंदर कोई सामाजिक शर्म है या नहीं?

उन्नाव पुलिस का वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह कई महिलाएं एकत्रित हैं। आवाज से साफ पता चल रहा है कि कोई धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। महिलाएं इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकत्रित हुई हैं। इन्हीं महिलाओं से कुछ ही दूरी पर एक दरोगा लगभग नग्न अवस्था में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

बताया गया कि दरोगा जी, अपनी चौकी में बैठे हैं। जिस जगह ये चौकी बनाई गई, वहां एक मंदिर भी है और इसी मंदिर में कोई कार्यक्रम हो रहा था और दरोगा जी सिर्फ अंडरवियर पहनकर महिलाओं के सामने बैठे दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग दरोगा जी के व्यवहार में सवाल उठाने लगे।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शर्मनाक जितनी निंदा की जाए कम है, महिलाओं को चाहिए कि उसी जगह इस वर्दी वाले की अच्छे से खातिरदारी कर दें। एक अन्य ने लिखा कि इसी हालत में इनका जुलूस निकाल देना चाहिए, यही इनकी सजा है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि शर्म को बेचकर पी गए हैं, इतनी महिलाएं बैठीं हैं, उनका भी सम्मान नहीं कर रहे।

यह भी पढ़ें : होटल के कमरे में क्या-क्या चेक करना जरूरी? फ्लाइट अटेंडेंट ने बताए फ्रॉड से बचने के तरीके

एक ने लिखा कि ऐसे पुलिस वाले को बर्खास्त कर देना चाहिए, इन्हें सामाजिक ज्ञान ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए, क्यों इस इंसान को नहीं पता कि अपरिचित महिलाओं के सामने किस तरह पेश आते हैं?

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें