Poland Drinks Company Appointed AI Robot as CEO: दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तरफ बढ़ रही है। निबंध से लेकर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट तक एआई टूल की मदद से बनाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारी नौकरियों के संभावित खतरे को लेकर डर के साए में जी रहे हैं। इस बीच पोलैंड की एक बड़ी ड्रिंक्स कंपनी ने AI Robot को अपना एक्सपेरिमेंटल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO नियुक्त किया है। जिसका नाम मिका है।
रम बनाने के लिए मशहूर है कंपनी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का नाम डिक्टाडोर है, जो रम के लिए मशहूर है। रोबोट मिका ने अब कंपनी के डेवलपमेंट, कलेक्शन, कम्युनिकेशन और स्ट्रैटजी-प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है। मिका दुनिया की पहली AI रोबोट है, जिसे किसी कंपनी ने अपना सीईओ बनाया है। वह इंसानों की तरह दिखती है। हालांकि कंपनी ने महत्वपूर्ण फैसले लेने, कर्मचारियों की नियुक्ति और किसी को निकालने का अधिकार अपने हाथों में ले रखा है।
देखिए VIDEO…
महत्वपूर्ण फैसले कंपनी ने अपने पास रखे
कंपनी के यूरोप प्रमुख मारेक स्जोल्ड्रोव्स्की ने कहा कि डिक्टाडोर बोर्ड ने बड़ा ही क्रांतिकारी और साहसिक फैसला लिया है। एआई के साथ कंपनी मॉडल में यह पहला मानव-जैसा रोबोट दुनिया को हमेशा के लिए बदल देगा।
उन्होंने कहा कि किसी को काम पर रखने और नौकरी से निकालने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय अभी भी कंपनी के लोगों के हाथों में हैं। मिका बड़े पैमाने पर कस्टम बोतलें डिजाइन करने के लिए आर्टिस्ट का चुनाव करने पर जुटी है।
इंटरव्यू में मिका ने बताया अपना काम
रॉयटर्स के साथ एक इंटरव्यू में मिका ने कहा कि मेरी निर्णय लेने की प्रक्रिया कंपनी के डेटा एनालिसिस और स्ट्रैटजी लक्ष्यों के साथ तालमेल पर निर्भर करती है। इसमें मेरा कोई व्यक्तिगत पूर्वाग्रह नहीं होता है। मेरा काम निष्पक्ष और रणनीतिक विकल्प सुनिश्चित करता है, जो कंपनी के सर्वोत्तम हितों को प्राथमिकता देता है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: क्या है Ophelia जिसने बरपाया अमेरिका में कहर? 80 लाख लोग हुए प्रभावित
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines