✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • महाराष्ट्र
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • धर्म
  • ओपीनियन
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • एक्सप्लेनर
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • ओपीनियन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
TrendingBRICSBigg Boss 20Weather

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ट्रेंडिंग / नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा कॉन्टेस्ट ! Panda का नाम रखने के लिए खर्चे 76 लाख रुपये

नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा कॉन्टेस्ट ! Panda का नाम रखने के लिए खर्चे 76 लाख रुपये

हांगकांग में एक कॉन्टेस्ट रखा गया था, जिसमें दो पांडा का नाम रखने के लिए 76 लाख रुपये खर्च किए गए। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हुआ। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Edited By: Ankita Pandey | Updated: Dec 13, 2024 19:48
प्रतिकात्मक फोटो

---विज्ञापन---

Unique Panda Renaming Competition: पांडा खुशमिजाज और दिलचस्प जानवर है, जिन्हें खासतौर पर चीन में देखा जाता है। हाल ही में दो पांडा का नाम रखने के लिए सरकार ने 76 लाख रुपये का खर्चा किया और एक कॉन्टेस्ट रखा, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि इनको उसी पुराने नाम से ही बुलाया जा रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

लाखों का खर्चा कर रखी प्रतियोगिता

चीन ने इस साल की शुरुआत में हांगकांग के अधिकारियों को उपहार में दो विशाल पांडा दिए थे। इनका नाम बदलने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिस पर 76 लाख रुपये (90,028 डॉलर) खर्च किए गए। हालांकि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद इनका मूल नाम ही बरकरार रखा गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट  की एक रिपोर्ट में बताया गया कि विशाल पांडा का नाम बदलने की प्रतियोगिता अक्टूबर में शुरू हुई थी, जहां जनता को सिचुआन से आए दो पांडा 'An An' और 'Ke Ke' के लिए नए नाम सुझाने के लिए इनवाइट किया गया था। [caption id="attachment_989181" align="alignnone" ] प्रतिकात्मक फोटो[/caption]

कहां लगा पैसा?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ये पैसा इस एक्टिविटी के लिए एक वेबसाइट बनाने, कर्मचारियों की भर्ती करने, इंटरनेट और हांगकांग के मास ट्रांजिट रेलवे (MTR) स्टेशनों पर विज्ञापन पोस्ट करने के अलावा विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए खर्च किया गया था। इस प्रतियोगिता के विजेता को 5.16 लाख रुपये के पुरस्कार दिए गए। इसमें  4 लाख रुपये की कीमत वाले एक टूरबिलन वॉच ओशन पार्क की मेंबरशिप और वाउचर शामिल थे। पुरस्कार देने के बावजूद, जजों ने घोषणा की कि पांडा के मूल नाम ही कंटिन्यू रखे जाएंगे। पैसे की बर्बादी के बारे में पूछे जाने पर  संस्कृति, खेल और पर्यटन सचिव रोसन्ना लॉ शुक-पुई ने कहा कि अधिकारियों को यह नहीं पता था कि जनता मूल नाम रखना पसंद करेगी। नर 'An An' और मादा 'Ke Ke' की उम्र 5 साल है, इन्हें सितंबर में बहुत धूमधाम से देश में लाया गया था। यह भी पढ़ें - बचपन का प्यार विधवा होने के बाद चढ़ा परवान, बिहार की अजीबोगरीब लव स्टोरी

Topics:

Trending News

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.