Union Budget 2023: देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का 75वां बजट पेश किया। ये 5वीं बार है, जब निर्मला सीतारमण वित्तमंत्री के तौर पर देश का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने गरीब बर्ग का ध्यान रखते हुए मुफ्त राशन योजना यानी ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को अगले 1 साल के लिए बढ़ा दिया है।
मतलब अब इस योजना के तहत गरीब लोगों को साल 2024 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। केंद्र सरकार 1 जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के तहत 81.35 करोड़ लोगों दिसंबर 2024 तक फ्री राशन का लाभ देगी। इस योजना का करीब 81 करोड़ लोगों को लाभ दिया जाएगा।
और पढ़िए – रक्षा से लेकर रेलवे बजट तक जानें किसको-कितने लाख करोड़ रुपये मिले?
लाभ लेने के लिए होना चाहिए ये कागज
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का फायदा बीपीएल कार्ड धारकों को मिलता है। अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपके पास बीपीएल कार्ड होना बेहद जरूरी है। कोविड काल में शुरू हुई सरकार की इस घोषणा से देश के करोड़ों जरूरतमंद लोगों लिए राहत मिलती है।
इस योजना के जरिए 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल मुफ्त मिलता है
इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को हर महीने 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल प्रति व्यक्ति अनाज मुफ्त दिया जाता है। मुफ्त राशन योजना की पहला चरण साल 2020 में शुरू हुआ था और अब केंद्र सरकार ने इसे दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। साल 2020 से पहले तक केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले राशन के लिए 1 से 3 रुपये में लाभार्थियों को देना होता था, जबकि अब ये पैसे नहीं लगेंगे।
और पढ़िए – केंद्र सरकार के बजट पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, बोले- हम दो… हमारे दो
कब शुरू हुई थी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, कोविड-19 संकट के दौरान मुश्किल समय में शुरू हुई थी, जिसने गरीबों, जरूरतमंदों, गरीब परिवारों/लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराई है ताकि इन लोगों को खाद्यान्नों की पर्याप्त उपलब्धता न होने से कोई परेशानी न हों।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines