Union Budget 2023: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 (Union Budget 2022-23) पेश कर दिया है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कई घोषणाएं की गई हैं। महिलाओं के लिए भी एक स्पेशल योजा का ऐलान हुआ है।
बजट में महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान
बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने महिलाओं के लिए नई बचत योजना का ऐलान किया है। जिसका नाम ‘महिला सम्मान बचत पत्र योजना’ रखा गया है। इस योजना के तहत 2 लाख रुपए तक निवेश की छूट है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। मतलब इस योजना के तहत अगर महिलाएं 2 लाख की सेविंग करती हैं तो उन्हें उस राशि पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज सरकार की तरफ से मिलेगा।
और पढ़िए – केंद्र सरकार के बजट पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, बोले- हम दो… हमारे दो
महिला सम्मान बचत पत्र योजना का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वयं सहायता समूह का जिक्र किया। उन्होंने कहा- “महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण एक अवसर है, जो उपरोक्त क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके हमारी दृष्टि को प्राप्त करने में परिवर्तनकारी हो सकता है।
वित्त मंत्री ने और क्या कहा?
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा कि ‘दीन दयाल अंत्योदय योजना ने ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वंय सहायता समूह में लाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। हम इन स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचने में मदद करने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाएंगे।”
और पढ़िए – रक्षा से लेकर रेलवे बजट तक जानें किसको-कितने लाख करोड़ रुपये मिले?
निर्मला सीतारमण ने 5वीं बार पेश किया बजट
आपको बता दें कि देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का 75वां बजट पेश किया। ये 5वीं बार है, जब निर्मला सीतारमण वित्तमंत्री के तौर पर देश का बजट पेश किया और एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस बजट को अगले साल यानी 2024 का ब्लू प्रिंट करार दिया है, आपको बता दें कि अगले साल लोकसभा के चुनाव होने हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines