स्पर्म डोनेट कर बना 180 बच्चों का बाप, अब रोते हुए बोला- मैं सेक्स के लिए ये सब नहीं करता

UK Sperm Donor : ब्रिटेन के 52 साल के शख्स ने बताया कि 180 बच्चों का बाप चुका है लेकिन अभी तक उसे जीवनसाथी नहीं मिला है। वह इस बात से परेशान रहता है कि लोग सोचते हैं कि वह सेक्स के लिए स्पर्म डोनेट करता है।

Sperm-Donor
विज्ञापन

UK Sperm Donor : ब्रिटेन का एक शख्स स्पर्म डोनेट कर 180 से अधिक बच्चों का बाप बन चुका है। हालांकि इस शख्स की अपनी अलग परेशानी है। लोग समझते हैं कि स्पर्म डोनेट के बहाने यह शख्स महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा को पूरा करता है। अब इस शख्स ने अपनी परेशानियों पर खुलकर बात की है।

52 साल का शख्स बन चुका 180 बच्चों का बाप 

52 साल के इस शख्स का कहना है कि 180 से अधिक बच्चों का बाप बन चुका है लेकिन वह खुद प्यार के लिए तरस रहा है। इस व्यक्ति का कहना है कि वह प्राकृतिक गर्भाधान, आंशिक गर्भाधान और कृत्रिम गर्भाधान सहित विभिन्न तरीकों का उपयोग करके 13 वर्षों से स्पर्म डोनेट कर रहा है।

Advertisment

शख्स का कहना है कि मुझे तब बहुत दुःख होता है जब लोग मुझे यह कहते हैं कि मैं सेक्स के लिए ये सब करता हूं। ऐसा नहीं है, अगर किसी को बहुत अधिक सेक्स चाहिए तो उसे शादी कर लेनी चाहिए या गर्लफ्रेंड बना लेनी चाहिए। मैं आमतौर पर महिलाओं से महीने में केवल एक या दो बार ही मिलता हूं।

‘मुझे तो प्यार भी नहीं मिला’

शख्स ने बताया कि मैं किसी महिला से केवल एक या दो बार ही मिलता हूं , इसके बाद वह गर्भवती हो जाती हैं। इसके बाद हमारा मिलना बंद हो जाता है। अगर उन्हें दूसरे बच्चे की जरूरत होती है, तभी हमारी बातचीत होती है। स्पर्म डोनेट करने वाले इस शख्स ने कहा कि मुझे तो प्यार भी नहीं मिला।

विज्ञापन

इस शख्स का कहना है कि कभी -कभी मुझे सेक्स नहीं बल्कि सिर्फ गले मिलने वाला चाहिए होता है। कई महिलाएं तो सेक्स में बुराई नहीं समझती लेकिन Kiss करना या गले मिलने को ‘पाप’ समझती है।

ऐसी महिलाओं को अपना स्पर्म भेजा, जिन्हें वह जानता तक नहीं

इस शख्स ने बताया कि कुछ लोगों के लिए, प्राकृतिक गर्भाधान सबसे अच्छा होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे रिश्ते में हैं उन्हें लगता है कि इससे उनके बीच परेशानी आ सकती है तो वह कृत्रिम गर्भाधान कराना पसंद करते हैं। इस शख्स ने दावा किया है कि उसने कई ऐसी महिलाओं को अपना स्पर्म भेजा है, जिन्हें वह जानता तक नहीं है।

विज्ञापन

हालांकि इस शख्स का दुख ये है कि कई बच्चों का बाप बनने के बाद भी उसे अभी तक कोई जीवनसाथी नहीं मिला है। उसका कहना है कि मैं अभी भी अपने पार्टनर की तलाश कर रहा हूं और उम्मीद है कि कोई ऐसा मिलेगा जो मुझे ऐसे ही स्वीकार करेगा, जैसा मैं हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ