मेट्रो, ट्रेन के बाद अब दलित प्रेरणा पार्क में लड़की ने किया अश्लील डांस, लोग बोले- इसे कोई तो रोक लो

Viral Video : नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर एक लड़की ने अश्लील डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी लड़की पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

Girl Dance Viral Video

Viral Video : दिल्ली मेट्रो, बस आदि जगहों पर बने अश्लील रील के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कुछ लोगों पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की दलित प्रेरणा स्थल में भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस कर रही है।

वीडियो नोएडा का है, नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर बने इस वीडियो में एक लड़की पार्क में अश्लील डांस कर रही है। भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस कर रही लड़की को देखकर पर्यटक भी हैरान रह गए। वीडियो सामने आने के बाद अब लोग इस लड़की पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लड़की पर कार्रवाई की हो रही मांग

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि समाज में गंदगी फैलाने वाली ऐसी महिलाओं को आप क्या कहेंगे? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पार्क में तो और भी अश्लील हरकतें होती हैं, सिर्फ ये लड़की ही दिखाई दे रही है। एक ने लिखा कि आजकल लोग रील के लिए अश्लीलता को भी शर्मसार कर दे रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि उम्मीद है कि पुलिस इसे सबक जरूर सिखाएगी।


एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दलित प्रेरणा स्थल पर जाकर अश्लील डांस करने वाली इस लड़की को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी? एक ने लिखा कि मुंबई में पुलिस ने इसे सबक सिखाया लेकिन ये अपनी हरकतें नहीं छोड़ रही है। अब नोएडा पुलिस ही इसका कुछ कर सकती है।

बता दें कि इस लड़की का नाम मनीषा डांसर है और यह इसी तरह पब्लिक प्लेस पर डांस के वीडियो बनाती रहती है। मुंबई में इस लड़की ने रेलवे स्टेशन और ट्रेन के अंदर इसी तरह की रील बनाई थी, तब पुलिस ने इसे पकड़कर माफी मंगवाई थी और इसका वीडियो भी शेयर करवाया था। हालांकि अब एक बार फिर इस लड़की की इसी तरह की रील वायरल हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ