Guinness World Record: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने अनोखे कारनामों को लेकर चर्चाओं में आते हैं। रिकॉर्ड बनाने के लिए भी लोग तरह-तरह हथकंडे अपनाते हैं। अब एक लड़की ने पेड़ के साथ मिलकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसकी जानकारी दी है।
युगांडा की एक महिला पर्यावरण कार्यकर्ता ने सबसे अधिक समय तक पेड़ को गले लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 29 साल की फेथ पेट्रीसिया एरियोकोट ने इस तरह का पहला रिकॉर्ड बनाया है, इसके लिए वह 16 घंटे 6 सेकंड तक पेड़ के तने के चारों ओर से पकड़ी हुई थी।
रिकॉर्ड बनाने वाली महिला ने क्या कहा?
फेथ का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि लोगों को पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उसने यह भी कहा, “जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में पेड़ हमारे सबसे बड़े मददगार हैं।”
फेथ का कहना था कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए एक पेड़ को चुनना ठीक वैसे ही था, जैसे दुल्हन अपने लिए कपड़े चुनती है। उसने बताया, “पेड़ ने मुझे चुना, और यह पहली नजर में हुआ प्यार जैसा एहसास जैसा था।” फेथ ने बताया कि रिकॉर्ड बनाने के दौरान किसी तरह के ब्रेक की अनुमति नहीं दी गई थी।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
GWR के मुताबिक, यह उसका तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास के दौरान उसका कैमरा खराब हो गया था तो वहीं दूसरे प्रयास के दौरान तूफान आ गया, इसलिए उसे यह पहल रोकनी पड़ गई थी लेकिन तीसरी बार वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गई। GWR की वेबसाइट पर इस लड़की के कई फोटो शेयर किए गए हैं।
यह भी पढे़ं : जम्मू से बिना ड्राइवर के चली ट्रेन पहुंच गई पंजाब, रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूले
एक ने लिखा कि जो बात इस रिकॉर्ड को असाधारण बनाती है वह यह है कि इसे हासिल करने वाली पहली महिला है। एक ने लिखा कि इस असाधारण रिकॉर्ड के लिए बधाई, आपके अंदर इसको लेकर जज्बा था। एक ने लिखा कि ऐसा रिकॉर्ड बनाने के लिए लोगों के मन में विचार कहां से आता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines