---विज्ञापन---

29 साल की लड़की ने ऐसा किया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम

Guinness World Record : युगांडा की एक लड़की ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह का रिकॉर्ड बनाने वाली वह इकलौती है और महिला भी है। तीन बार कोशिश करने के बाद युगांडा की महिला ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

---विज्ञापन---

Guinness World Record: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने अनोखे कारनामों को लेकर चर्चाओं में आते हैं। रिकॉर्ड बनाने के लिए भी लोग तरह-तरह हथकंडे अपनाते हैं। अब एक लड़की ने पेड़ के साथ मिलकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसकी जानकारी दी है।

युगांडा की एक महिला पर्यावरण कार्यकर्ता ने सबसे अधिक समय तक पेड़ को गले लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 29 साल की फेथ पेट्रीसिया एरियोकोट ने इस तरह का पहला रिकॉर्ड बनाया है, इसके लिए वह 16 घंटे 6 सेकंड तक पेड़ के तने के चारों ओर से पकड़ी हुई थी।

---विज्ञापन---

रिकॉर्ड बनाने वाली महिला ने क्या कहा?

फेथ का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि लोगों को पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उसने यह भी कहा, “जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में पेड़ हमारे सबसे बड़े मददगार हैं।”


फेथ का कहना था कि इस रिकॉर्ड  को बनाने के लिए एक पेड़ को चुनना ठीक वैसे ही था, जैसे दुल्हन अपने लिए कपड़े चुनती है। उसने बताया, “पेड़ ने मुझे चुना, और यह पहली नजर में हुआ प्यार जैसा एहसास जैसा था।” फेथ ने बताया कि रिकॉर्ड बनाने के दौरान किसी तरह के ब्रेक की अनुमति नहीं दी गई थी।

---विज्ञापन---

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

GWR के मुताबिक, यह उसका तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास के दौरान उसका कैमरा खराब हो गया था तो वहीं दूसरे प्रयास के दौरान तूफान आ गया, इसलिए उसे यह पहल रोकनी पड़ गई थी लेकिन तीसरी बार वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गई। GWR की वेबसाइट पर इस लड़की के कई फोटो शेयर किए गए हैं।

यह भी पढे़ं : जम्मू से बिना ड्राइवर के चली ट्रेन पहुंच गई पंजाब, रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

---विज्ञापन---

एक ने लिखा कि जो बात इस रिकॉर्ड को असाधारण बनाती है वह यह है कि इसे हासिल करने वाली पहली महिला है। एक ने लिखा कि इस असाधारण रिकॉर्ड के लिए बधाई, आपके अंदर इसको लेकर जज्बा था। एक ने लिखा कि ऐसा रिकॉर्ड बनाने के लिए लोगों के मन में विचार कहां से आता है।

First published on: Feb 25, 2024 06:57 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola