'जल्दी आओ बाबू यार, मन हो...' उबर ड्राइवर ने महिला को किए अश्लील मैसेज, देखिए वायरल पोस्ट

Uber Cab Driver Harassed Woman: महिलाओं के साथ कैब ड्राइवर्स के द्वारा बदतमीजी करने के कई मामले सामने आते हैं। हाल ही में एक महिला ने बताया कि कैसे ड्राइवर ने उसको अश्लील मैसेज करके परेशान किया।

Cab driver harassed woman

Uber Cab Driver Harassed Woman: सोशल मीडिया पर बहुत से लोग अपने सफर से जुड़े अनुभव शेयर करते हैं। जिसमें कई अच्छे होते हैं तो कई खराब होते हैं। हाल ही में दिल्ली की एक वकील तान्या शर्मा का पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने उबर से कैब बुक करने का अनुभव शेयर किया है। दरअसल, महिला ने कैब बुक की थी, जिसके तुरंत बाद कैब ड्राइवर का महिला के पास आपत्तिजनक मैसेज आते हैं। जिसके उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

विज्ञापन

ड्राइवर ने किए अश्लील मैसेज

दिल्ली की वकील तान्या शर्मा ने उबर के साथ अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने हाल ही में उबर से कैब बुक की थी, जो कंफर्म हो गई। इसके बाद तान्या ने ड्राइवर को बोला की उनको 5 मिनट का टाइम लगेगा। जिसके तुरंत बाद ड्राइवर तान्या को अश्लील मैसेज करता है, जिसमें लिखा है कि ‘जल्दी आओ बाबू यार, मन हो रहा है।’ तान्या ने इसके स्क्रीनशॉट शेयर किया है। हालांकि मैसेज मिलने के बाद तान्या ने तुरंत कैब कैंसिल कर दी थी।

विज्ञापन

उबर से किया सवाल

तान्या ने लिखा कि मैंने बुकिंग कैंसिल कर दी और इस ड्राइवर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। तान्या ने इस मामले पर उबर की प्रतिक्रिया देर से देने पर नाराजगी जताई। दरअसल, कंपनी ने शिकायत का जवाब देने के लिए 24-48 घंटे का समय मांगा था। तान्या ने उबर से पूछा कि क्या होगा अगर इन 48 घंटों के दौरान यही बात दूसरी महिलाओं के साथ भी हुई? क्या आप लोग मेरी सुरक्षा और उन महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं?

विज्ञापन

Uber Cab Driver Harassed Woman

उबर ने ड्राइवर को किया बैन

हालांकि, बाद में उबर ने उस कैब ड्राइवर को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। उबर ने कहा कि हमने उस ड्राइवर से संपर्क किया है और दिए गए फीडबैक के आधार पर उसपर बैन लगा दिया गया है। तान्या की इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर सेफ्टी को लेकर एक बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने कैब बुक करते समय सुरक्षा को लेकर कई पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ