---विज्ञापन---

दुनिया के इन 7 जीवों के पास होती हैं सुपर पॉवर, आपने महसूस कीं क्या?

7 Animal Have Amazing Superpowers: आपने अब तक कई तरह के जीवों के बारे में जाना होगा। जिसमें से कई जीव साधारण होते हुए भी खास है। इस रिपोर्ट में आपको 7 ऐसे जीवों के बारे में बताया जाएगा, जिनके पास अद्भुत शक्तियां हैं।

---खबर नीचे जारी है---

7 Animal Have Amazing Superpowers: हमारी धरती पर इंसानों के अलावा कई अलग-अलग तरह के जीव रहते हैं, जो एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। इनमें से हम कुछ को जानते हैं और कुछ नहीं जानते हैं। इन्हीं में कई जीव ऐसे हैं, जो देखने में तो काफी साधारण होते हैं, लेकिन इनके पास कुछ महाशक्तियां हैं, जो इन्हें बाकियों से अलग और खास बनाती हैं। इस रिपोर्ट में आपको 7 ऐसे जीवों के बारे में बताया जाएगा, जिनके पास महाशक्तियां हैं।

बॉम्बार्डियर बीटल

कीड़ों की दुनिया से आने वाले बॉम्बार्डियर बीटल को जब खतरा महसूस होता है, तो यह अपने पेट से सटीक निशाना लगाते बॉयलिंग केमिकल स्प्रे करता है। ये केमिकल विस्फोटक बॉम्बार्डियर बीटल का वो गुप्त हथियार है, जिसे वह शिकारियों के खिलाफ इस्तेमाल करता है।

---खबर नीचे जारी है---

इलेक्ट्रिक ईल

मछलियों के खानदान से आने वाली इलेक्ट्रिक ईल शिकार से खुद का बचाव करने के लिए 600 वोल्ट तक के हाई पावर बिजली के झटके प्रोड्यूस करती है, जो किसी को भी बेहोश कर सकता है। इलेक्ट्रिक ईल का शरीर एक जैविक बैटरी की तरह काम करता है।

सींग वाली छिपकली

लिस्ट के 10 खास जीवों में से सींग वाली छिपकली सबसे ज्यादा चालाक है। क्योंकि जब यह छिपकली शिकारियों के बीच फंस जाती है, तो उन्हें भ्रमित करने के लिए यह अपनी आंखों से खून निकालती है।

---खबर नीचे जारी है---

अमर जेलीफिश

ये छोटी सी जेलीफिश बड़े होने के बाद अपने किशोर रूप में वापस आकर मौत को धोखा देती है। जेलीफिश इस प्रक्रिया को अनिश्चित काल तक दोहरा सकती है। इससे यह जैविक तौर पर अमर हो जाती है।

मैंटिस झींगा

इस पानी के जानवर के पास एक बेहद खास पावर है। मैंटिस झींगा गोली से भी तेज वार करता है। वहीं, इसकी आंखें इतनी एडवांस हैं कि वह पोलराइज्ड लाइट और 12 रंग चैनल देख सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ऑक्टोपस

ऑक्टोपस अपने परिवेश में घुलने-मिलने के लिए रंग, बनावट और आकार बदल सकते हैं। इसके अलावा, ऑक्टोपस का इंटेलिजेंस लेवल भी कमाल का है।

पिस्तौल श्रिम्प

खतरे के समय पिस्तौल श्रिम्प एक ऐसा बुलबुला बनाता है जो सूरज की सतह जितना गर्म हो जाता है। इसके अलावा, वह अपने ध्वनि विस्फोट से शिकार को बेहोश कर देता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 28, 2025 08:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola