सांपों की जोड़ी को घूमता देख हैरान हुए लोग, बोले - ये डिवाइडर कहां चला जा रहा है?

Snake Viral Video : वायरल वीडियो में दो सांप पानी में तैरते दिखाई दे रहे हैं, दोनों सांपों का रंग देखकर लोग हैरान हैं और डिवाइडर को याद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Snake And Devider Viral Video

Snake Viral Video : सांप को देखते ही मजबूत कलेजे वालों की भी हालत खराब हो जाती है। हालाxकि दो सांपों को एक साथ देखना बड़ा ही दिलचस्प होता है। अलग-अलग प्रजाति के सांपों की बनावट अलग-अलग होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांप दिखाई दे रहे हैं। सांपों का रंग देखकर लोगों को बड़ी हैरानी हो रही है ।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो सांप एक साथ चल रहे हैं। दोनों सांपों का रंग एकदम डिवाइडर से मिलता जुलता है। दोनों सांप पानी में तैरते हुए बाहर निकले तो पता चला कि सांप का रंग पीला कर काला है। किसी शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो को @Civil Expert नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 26 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह बैंडेड करैत है, जो अत्यधिक विषैले सांपों में से एक है। यह केवल अन्य सांपों को ही खाता है, जिन्हें आमतौर पर “अहिराज” के नाम से जाना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Civil Expert (@civilexpert_)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये ऐसा डिवाइडर है, जो तुरंत जान ले सकता है। एक ने लिखा कि ये सांप दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। एक अन्य ने लिखा कि ये डिवाइडर का रंग इसी से लिया गया था क्योंकि काला पीला रंग सावधानी की निशानी हो चुकी है। एक ने लिखा कि ये सांप इतना खतरनाक है कि एंटी वेनम इंजेक्शन भी काम नहीं करेगा।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि भाई इन सांपों को क्या किसी ने इस रंग से रंग दिया है, या ये का प्राकृतिक कलर है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस सांप से जितनी दूर रह सको, उतनी दूर रहो। ये बहुत खतरनाक सांप है। एक बार काट लिया तो कुछ ही देर में इंसान की मौत हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ