Bizarre News : तोप और मिसाइलों से लैस हेलिकॉप्टर में दो सैनिकों की करतूत का एक अजीब मामला सामने आया है। पार्किंग में खड़े हेलिकॉप्टर को देखकर वह मौजूद कर्मी हैरान रह गए और जब हेलिकॉप्टर के अंदर देखा तो सन्न रह गए। हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में एक महिला और पुरुष सैनिक मौजूद थे। दोनों को तुरंत बाहर निकलने का आदेश दिया गया।
मामला ब्रिटिश आर्मी के सैनिकों से जुड़ा है। दो सैनिक अपाचे हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में घूमते हुए पकड़े गए। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में थे। अन्य सैनिकों ने उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पकड़ा। ग्राउंड क्रू जब रात में सर्विसिंग के बाद रेन कवर लगाने के लिए गया तो देखा कि रोटर ऊपर-नीचे हिल रहे थे और अजीब तरह की आवाजें आ रही थीं।
अंदर का नजारा देख सन्न रह गए
हैरान ग्राउंड क्रू इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। यह तो स्पष्ट हो गया था कि हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों सैनिक यौन क्रियाओं में लिप्त थे। पुरुष सेना की वर्दी में था जबकि महिला सामान्य नागरिक के कपड़ों में थी। उन्हें तुरंत कॉकपिट से बाहर निकलकर कपड़े पहनने का आदेश दिया गया।
नशे में दोनों!
बताया गया कि दोनों सैनिक थे और दोनों को देखने पर यह साफ पता चल रहा था कि दोनों नशे में हैं। जिस हेलिकॉप्टर में कपल पकड़े गए, वो आर्मी एयर कोर की 653 स्क्वाड्रन का था लेकिन उसमें पकड़े गए सैनिक एक अलग यूनिट का हिस्सा थे। बताया गया कि उन्हें तब तक रोका गया था जब तक उनकी टीम के लोग नहीं पहुंच गए।
यह भी पढ़ें : नहीं दी रंगदारी तो बस को लूटा, जमकर मचाया उत्पात, दबंगों का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, घटना साल 2016 में हुई थी लेकिन तकनीकी खामियों के कारण यह घटना बाहर नहीं आ सकी। हेलिकॉप्टर नॉर्थम्बरलैंड के ओटरबर्न रेंज में खड़ा था, तभी सेना के दोनों जवान उसमें चले गए थे। दोनों पर क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ग्राउंड क्रू को आदेश दिया कि हेलिकॉप्टर की देखभाल और तरीके से की जाए।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines