नहीं दी रंगदारी तो बस को लूटा, जमकर मचाया उत्पात, दबंगों का वीडियो वायरल

Barabanki Video Viral : गोंडा में दबंगों की गुंडागर्दी सामने आई है। रंगदारी नहीं देने पर यात्रियों को परेशान किया गया है और तोड़-फोड़ की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

Barabanki

Barabanki Video Viral : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बस में सवार यात्रियों के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। ना सिर्फ यात्रियों के साथ मारपीट हो रही है बल्कि बस में भी जमकर तोड़फोड़ की जा रही है। तोड़फोड़ करने वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप अगर सही है तो जिले की कानून व्यवस्था में गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि श्रावस्ती से लखनऊ के बीच चलने वाली बस को बाराबंकी में कुछ दबंगों ने रोक लिया। बस रोकने के बाद रंगदारी मांगी गई। जब बस संचालक ने रंगदारी देने से मना किया तो कई लोगों ने मिलकर बस में सवार यात्रियों को परेशान किया, मारपीट की और फिर बस को भी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, बस संचालक ने आरोप लगाया है कि मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद दबंगों ने 16 हजार रुपये लूट लिए और धमकी दी कि कोई अगर कोई कानूनी कार्रवाई की कोशिश हुई तो अंजाम बुरा होगा। इतना ही नहीं, शिकायत के मुताबिक दंबग रूट से बस चलाने के लिए 250 रुपये रंगदारी मांग रहे हैं।


सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में तोड़फोड़ के बीच उसमें सवार यात्री जान बचाकर भाग रहे हैं। वहीं दबंग बस में ऐसे तोड़फोड़ कर रहे हैं, जैसे उन्हें कानून से कोई खौफ नहीं है। वहां मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद बाराबंकी पुलिस भी सक्रिय हुई और जानकारी दी कि थाना रामनगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ