Tulsi ke Totke: प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान है। प्राचीन भारतीय तंत्र में कुछ ऐसे उपाय और टोने टोटके बताए गए हैं जो किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या को पलक झपकते खत्म करने की ताकत रखते हैं। इन उपायों के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने होते और न ही कोई ज्यादा ताम-झाम करना होता है।
प्रत्येक हिंदू के घर में पाए जाने वाला तुलसी का पौधा भी तंत्र शास्त्र में बहुत महत्व रखता है। इसके कुछ प्रयोग तो ऐसे हैं तो बिना किसी मेहनत और खर्चें के आदमी का भाग्य बदल सकते हैं। जानिए तुलसी के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके
अथाह पैसे कमाने के लिए
यदि आप पैसे की समस्या से जूझ रहे हैं तो तुलसी का यह उपाय आपके लिए सर्वोत्तम है। आपको केवल इतना सा करना है कि सुबह के समय तुलसी के 4 पत्ते तोड़े और उसे पीतल के बर्तन में पानी डालकर रख दें। इस पानी को पूरे 24 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। अगले दिन सुबह इस पानी के छीटें पूरे घर में दें। घर के मेन गेट सहित अन्य सभी गेटों और स्थानों पर इस पानी का छिड़काव करें। इससे जल्दी ही भाग्य बदलने लगेगा और देखते ही देखते आपके घर के भंडार भर जाएंगे।
मनचाहे विवाह करने के लिए
यदि आप विवाह अपनी कन्या का विवाह करना चाहते हैं परन्तु आपको अपनी इच्छाओं के अनुरूप वर नहीं मिल पा रहा है तो तुलसी का यह टोटका आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। ऐसी स्थिति में कन्या को प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल सींच कर उसकी 7 प्रदक्षिणा करनी चाहिए। इससे जल्दी ही उत्तम वर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Ravivar ke Upay: रविवार को जेब में रखें यह एक ‘खास चीज’, रातों रात आने लगेगा पैसा
ऑफिस में प्रमोशन तथा मान-सम्मान पाने के लिए
कई बार ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के चलेत अनावश्यक परेशानी होने लगती है जिसकी वजह से ऑफिस में काम करना कठिन हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसी स्थिति है तो इसके लिए सोमवार की सुबह तुलसी के 16 बीजों को एक छोटे से सफेद कपड़े में बांध अपने ऑफिस में खाली मिट्टी या गमले में दबा दीजिए। जल्द ही आपके सहकर्मी और अधिकारी आपका सम्मान करने लगेंगे और आपको तरक्की प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
15 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines