---विज्ञापन---

सुनामी आने से पहले देती है ये 4 संकेत, 2004 में 8 साल की बच्ची ने बचाई थी लोगों की जान

Pre Tsunami 4 signs: रूस और जापान पर इस समय सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन क्या आप जानते है सुनामी आने से पहले कुछ संकेत देती है। चलिए सुनामी के संकेतों के बारे में जानते हैं…

---विज्ञापन---

Pre-tsunami 4 signs: रूस और जापान पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। एक तरफ जहां रूस में भूकंप के साथ सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दूसरी तरफ जापान में तो सुनामी से बचने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। भूकंप और सुनामी दोनों ही आपदाएँ बर्बादी का सैलाब लेकर आती हैं। ऐसे में बचाव ही मानव का सबसे बड़ा हथियार होता है।

ये तो सभी को पता है कि सुनामी आने से पहले चेतावनी के साथ कुछ संकेत देती है, जिसे समझ कर सुनामी से होने वाले बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। इन्हीं संकेतों को समझते हुए एक 8 साल की बच्ची ने 21 साल पहले कई लोगों की जान बचाई थी। चलिए सुनामी के संकेतों के बारे में जानते हैं…

---विज्ञापन---

सुनामी के प्राकृतिक संकेत

एक अमेरिकन वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार, समुद्र के किनारे के पास काफी तेज भूकंप के झटके महसूस होना पहला संकेत होता है। इसके बाद समुद्र के पानी से ट्रेन या जहाज जैसी गरजने की तेज आवाजें आती हैं। समुद्र का व्यवहार अचानक बदल जाता है और उसके पानी के स्तर में तेजी से वृद्धि या गिरावट होती दिखाई देती है। साथ ही समुद्र की लहरें तेजी से पीछे हटने लगती हैं। इसके बाद समुद्र में एक बड़ी-सी लहर दिखाई देती है, जो आने वाली सुनामी का एक मजबूत संकेत है। कई बार ये बड़ी लहर जल्दी दिखाई देती है, लेकिन समुद्र की लहरें पीछे हट रही हैं, तो सुनामी आने की संभावना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: कैसे आई थी 19 हजार लोगों की जान लेने वाली सुनामी? सड़कों पर पहुंचे पानी के जहाज, देखिए खौफनाक वीडियो

---विज्ञापन---

8 साल की बच्ची ने बचाई लोगों की जान

साल 2004 में इन्हीं संकेतों को समझते हुए यूके की टिली स्मिथ ने 8 साल की उम्र में कई लोगों की जान बचाई थी। टिली स्मिथ का परिवार छुट्टियों में थाईलैंड आया था। यहां फुकेट में माई खाओ बीच पर टिली स्मिथ परिवार समेत कई लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस बीच टिली स्मिथ को समुद्र की हलचल को लेकर शक हुआ। उसे समुद्र का व्यवहार बिल्कुल वैसा लगा जैसा उसकी क्लास में 1946 में हवाई में आए सुनामी को लेकर बताया गया था। टिली स्मिथ ने तुरंत इसके बारे में अपने परिवार को बताया, पहले तो उन्होंने टिली पर विश्वास नहीं किया। लेकिन जब टिली ने सुनामी के संकेतों के बारे में बताया तो उसके परिवार ने उसका साथ दिया और बीच पर मौजूद सभी लोगों को ऊंचे स्थान पर ले गए। इसके बाद सुनामी आई, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2025 03:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola