कैसे आई थी 19 हजार लोगों की जान लेने वाली सुनामी? सड़कों पर पहुंचे पानी के जहाज, देखिए खौफनाक वीडियो

Japan 2011 Tsunami Video: जापान में सुनामी की खबरें एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। जापान में 2011 में आई सुनामी से हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। गाड़ियां चलने वाली सड़कों पर पानी के जहाज उतर आए थे। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Japan earthquake And Tsunami

Photo Credit- X

विज्ञापन

Japan 2011 Tsunami Video: रूस में भूकंप के झटकों के साथ सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसी के साथ जापान में भी सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। जापान में 2011 की सुनामी को अभी तक लोग भुला नहीं पाए हैं। अब सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों के जहन में फिर से उस तबाही की तस्वीरें ताजा हो गई हैं। सुनामी से पहले जापान में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद ही समुद्र में उफान आया। समुद्र से उठी लहरें इतनी तेज थीं कि पानी में खड़े जहाज सड़कों पर आ गए थे। शहरों की गलियों में नावों के साथ गाड़ियां भी तैर रही थीं।

भूकंप से पड़ गई थी दरार

जापान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, लेकिन 2011 में भूकंप की तीव्रता सामान्य झटकों से कहीं ज्यादा थी। इसके महज 30 मिनट बाद ही पूरी तस्वीर बदल गई। दरअसल, समुद्र में भूकंप से करीब 300 किमी लंबी और 150 किमी चौड़ी दरार पड़ गई थी।

विज्ञापन

इसके बाद ही समुद्र में पानी में हलचल शुरू हो गई, जिसको देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई। आसपास की सभी जगहों को खाली करा दिया गया। कुछ ही मिनटों में पानी की तेज लहरें शहर के अंदर तक पहुंच गईं। इस दौरान जो जहाज पानी में खड़े थे, वे भी पानी के साथ बहकर सड़कों पर आ गए।

साल 1900 के बाद सबसे खतरनाक भूकंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1900 के बाद इतना खतरनाक भूकंप जापान में ही आया था। इसके पहले दुनियाभर में तीन ऐसे भूकंप आए थे। जापान में सुनामी से पहले ही चेतावनी के लिए सायरन बजा दिए गए थे। इस दरमियान लोग खतरे वाली जगहों से निकल गए थे, लेकिन फिर भी इसमें 19 हजार के करीब नागरिकों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

सुनामी से पहले जिस तरह से पानी की लहरें शहर की तरफ बढ़ रही थीं, उसके कई वीडियो सामने आए। इनमें देखा जा सकता है कि खाली पड़ा शहर कैसे धीरे-धीरे पानी में बदल गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ