Papaya Halwa Recipe: हेल्दी डाइजेशन के लिए डेजर्ट में ट्राई करें स्वादिष्ट और पौष्टिक पपीते का हलवा, जानें रेसिपी

पपीते का हलवा
विज्ञापन

नई दिल्ली: पपीता एक ऐसा फल है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना सुबह खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी सारी समस्याओं से बचे रहते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपके शरीर में डायबिटीज का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। इसके अलावा इससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करने में मदद मिलती है जिससे आपको वजन घटाने में आसानी होती है। इसलिए आमतौर पर पपीते को लोग सलाद, जूस या स्मूदी के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पपीते का हलवा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पपीते का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आपको मीठे में कुछ हेल्दी खाने का मन है तो ये टेस्टी और हेल्दी हलवा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं पपीते का हलवा बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – शाम की हल्की भूख को तुरंत शांत करें टेस्टी और चटपटे लौकी कटलेट बनाकर, जानें रेसिपी

विज्ञापन

पपीते का हलवा बनाने की सामग्री-
-पपीता 1 (पका)
-दूध 1/2 लीटर
-घी 2 टेबलस्पून
-चीनी 1/2 कप
-इलायची पाउडर 1/4 टी स्पून
-ड्राई फ्रूट्स 1 टेबलस्पून

पपीते का हलवा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पपीते को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
इसके बाद आप इसमें पपीते के टुकड़े डालकर करीब 2-3 मिनट तक भून लें।
फिर आप इसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर दूध सूथने तक पका लें।

विज्ञापन

इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से सूखने तक पका लें।
फिर आप इसमें इलायची पाउडर और कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) डालें।
इसके बाद आप इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर करीब 1-2 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपका पौष्टिकता से भरपूर पपीते का हलवा बनकर तैयार हो गया है।
फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ