नई दिल्ली: मैगी एक पैकेटबंद चाइनीज फूड है। इसको बच्चे और बड़े दोनों ही खाने के दीवाने रहते हैं। मैगी को लोग हल्की भूख के दौरान फटाफट बनाकर खा लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मैगी की मदद से बनी भेल का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मैगी भेल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटी और क्रिस्पी होती है। इसको आप केवल 10 मिनट में बनाकर खा सकते हैं। ये स्नैक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं मैगी भेल बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – फैमिली डिनर में बनाएं स्पाइसी और लजीज हैदराबादी ग्रीन चिकन, जानें रेसिपी
मैगी भेल बनाने की सामग्री-
-एक या दो पैकेट मैगी
-प्याज कटा
-टमाटर
-हरी मिर्च
-धनिया
-मूंगफली भुनी हुई
-नीबू का रस
-चाट मसाला
-थोड़ा सा शहद
-थोड़ा सा सेव
-नमक
-धनिया पत्ती कटी हुई
-अनार के दाने
अभी पढ़ें – चेहरे की झाइयां हटा देगा एलोवेरा, बस हफ्ते में 3 बार ऐसे करें यूज
मैगी भेल बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक या दो पैकेट मैगी को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसमें मैगी डालें और क्रिस्पी होने तक भून लें।
फिर आप एक बाउल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालें।
इसके साथ ही आप इसमें भुनी हुई मूंगफली, नीबू का रस, चाट मसाला और मैगी डालकर मिला दें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा सेव डालें और अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद आप इसमें आश्यकतानुसार नमक डालकर मिला लें।
अब आपकी चटपटी और क्रिस्पी मैगी भेल बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको धनिया पत्ती और अनार के दानों से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines