शेर-शेरनी का रखा ऐसा नाम, सस्पेंड हो गया IFS ऑफिसर

Forest Department Officer Suspended: ओडिशा सरकार ने एक IFS अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारी पर शेर और शेरनी का ‘आपत्तिजनक’ नाम रखने का आरोप है। शेर और शेरनी के नाम को लेकर काफी विवाद हो रहा है। मामला कोर्ट में है।

forest department officer suspended

Forest Department Officer Suspended: एक शेर और शेरनी के नामकरण को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। शेर और शेरनी के नाम को लेकर पैदा हुआ विवाद काफी दिनों से चर्चाओं में था। अब ओडिशा सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लिया और नामकरण में शामिल रहे अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

क्या है मामला?

विज्ञापन

मामला अगरतला के एक चिड़ियाघर का है, चिड़ियाघर के शेर और शेरनी का नाम क्रमश: अकबर और सीता रखे जाने के विवाद खड़ा हो गया। मामला कोर्ट तक पहुंच गया और लोगों ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कोर्ट ने मामले को सुना। इसके बाद ओडिशा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रबीन लाल अग्रवाल को शनिवार को निलंबित कर दिया गया।

‘अकबर और सीता’ पर हुआ विवाद

दरअसल शेर और शेरनी को 12 फरवरी को त्रिपुरा के सेपाहिजाला चिड़ियाघर से सिलीगुड़ी वन्य पशु पार्क में स्थानांतरित कर दिया गया था। आईएफएस अधिकारी अग्रवाल उस समय त्रिपुरा के मुख्य वन्यजीव वार्डन के रूप में कार्यरत थे। शेर और शेरनी को सिलीगुड़ी भेजते समय उन्होंने रजिस्टर में उनका नाम अकबर और सीता दर्ज किया।

विज्ञापन

शेर और शेरनी के स्थानांतरित किए जाने की खबर मीडिया में छपी तो हेडलाइन में नाम ‘अकबर और सीता’ लिखा गया। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और कोर्ट में PIL दाखिल कर नाम बदलने की मांग की। तर्क दिया गया है कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रहा है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेर और शेरनी का नाम बदलने पर सहमित जताई गई है। वहीं उड़ीसा सरकार ने नाम लिखने के कारण सस्पेंड हो गए हैं। कहा जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने जब IFS अधिकारी से जवाब तालाब किया तो उन्होंने नामकरण करने से इनकार कर दिया। जबकि जांच में पता चला कि नाम अधिकारियों के द्वारा ही दिया गया था, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ