PM मोदी और उनकी मां का बेहद खूबसूरत वीडियो, Mothers Day पर किया गया शेयर

PM Modi Mothers Day Video Viral: आज मदर्स डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां का एक वीडियो भाजपा के X हैंडल पर शेयर किया गया है। इसमें दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है, जिसके जरिए एक संदेश दिया गया है।

PM Modi Heeraben Modi Mothers Day 2024

मां हीराबेन मोदी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का एक खूबसूरत पल।

विज्ञापन

PM Modi Video Viral With Mother: आज मदर्स डे है। पूरा देश मातृत्व दिवस मना रहा है। लोग अपनी मां के साथ खूबसूरत पलों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। X हैंडल पर मदर्स डे (Mothers Day) कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी सामने आया है और X हैंडल पर ट्रेंडिंग वीडियो में शामिल हो गया है।

यह वीडियो उनका और उनकी मां हीराबेन मोदी का है, जो भाजपा की ओर से पार्टी के ऑफिशियल X अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। दोनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। एक मिनट 29 सेकेंड का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

दिसंबर 2022 में हुआ था हीराबेन मोदी का निधन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 100 साल की उम्र में दिसंबर 2022 में हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके उनके देहांत की जानकारी दी थी। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वे अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं और प्रधानमंत्री मोदी ने भाइयों के साथ मिलकर मां को आखिरी विदाई दी थी। उनकी अर्थी को कंधा भी दिया था। आम इंसान की तरह उनकी पार्थिव देह लेकर एंबुलेंस में गांधीनगर के सेक्टर-30 में बने शमशान घाट में गए थे। उन्होंने मां का मुखाग्नि भी दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ