Viral Video: CPR देकर पिता की जान बचाई, मुंह से सांस देकर सांस लौटाई, ताजमहल देखने आए थे

Taj Mahal CPR Video Viral: एक बेटे ने खुद अपने पिता की जान बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल भी रहा। उसने पिता को CPR दिया। मुंह से मुंह लगाकर सांस दी।

Taj Mahal CPR Video

Taj Mahal CPR Video

विज्ञापन

Man Saved Father Life By Giving CPR: वह चिल्लाता रहा, लेकिन कोई मदद करने को नहीं आया। एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। यह देखकर एक बेटे ने खुद अपने पिता की जान बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल भी रहा। उसने पिता को CPR दिया। मुंह से मुंह लगाकर सांस दी और उनकी जान बचा ली। घटना आगरा की है। ताजमहल के अंदर हुए वाकये की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बीमार बुजुर्ग को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डॉक्टरों ने उनकी जान खतरे से बाहर बताई है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर थोड़ी और देर हो जाती तो उनकी जान चली जाती।

 

Advertisment

तत्काल न मेडिकल हेल्प मिली, न एंबुलेंस आई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के राम राजू अपने बेटे और परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। ताजमहल देखते-देखते राम राजू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द उठा और वे नीचे गिर गए। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार ने ताजमहल के अधिकारियों से मेडिकल हेल्प मांगी, लेकिन तत्काल मदद नहीं मिली। एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची। यह देखकर बेटे ने पिता राम राजू को बचाने का प्रयास किया। उसने पिता को CPR देना शुरू किया। दोनों हाथों से पिता की छाती को दबाया। इसके बाद मुंह से मुंह लगाकर सांस दीं। बेटा पिता को बार-बार उठाने का प्रयास करता रहा। परिजन भी उनके पैर रगड़ रहे थे।

विज्ञापन

वीडियो देखकर लोगों ने बेटे की वाहवाही की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 2 से 3 मिनट के CPR के बाद राम राजू को सांस आ गई। उन्होंने आंखें खोलीं। यह देखकर परिवार ने राहत की सांस ली। उन्हें दवाई दी गईं। इस दौरान जुटी लोगों की भीड़ ने एक बेटे की अपने पिता की जान बचाने की इस कोशिश का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे देखकर लोग वाहवाही कर रहे हैं। यूजर्स ने कमेंट किया कि एक बेटे की सूझबूझ ने पिता की जान बचा ली, लेकिन मेडिकल हेल्प नहीं मिलने से निराशा हुई व्यवस्था देखकर, वह भी ताजमहल के अंदर। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि भगवान ऐसा बेटा सभी को दे। बता दें कि राम राजू का बेटा नेवी अफसर है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ