Circus Artist Dangerous Stunt Video Viral: लोगों को स्टंट करने का शौक होता है। खासकर युवाओं को आजकल इंस्टा रील बनाने के लिए स्टंट करते देखा जा सकता है। इसके अलावा सर्कस आर्टिस्ट सालों से स्टंट करके, करतब दिखाकर लोगों को एंटरटेन करते आ रहे हैं। अकसर लोग रोजी रोटी कमाने के लिए सड़क किनारे स्टंट करते देखे जाते हैं। कई बार स्टंट करने वाले हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गनीमत रहीं कि स्टंट करने वाले की जान बच गई, क्योंकि ऊंचाई ज्यादा नहीं थी, फिर भी अगर ऊंचाई ज्यादा होती तो उस शख्स की मौत होना निश्चति था, लेकिन एक बार तो स्टंटमैन को नीचे गिरते देखकर लोगों की चीखें निकल गईं।
लाेगों ने अवेयरनेस मैसेज के साथ वीडियो री-पोस्ट किया
वीडियो को X अकाउंट पर @TheWapplehouse नामक यूजर ने पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा गया है कि अब तक की सबसे खतरनाक घटना, जिसे उसने लाइव अपनी आंखों से देखा। हालांकि वीडियो 7 नवंबर को पोस्ट किया गया था, लेकिन यह अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को सतर्क रहने का मैसेज लोगों को देते हुए री-पोस्ट किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक शख्स सर्कस में स्टंट कर रहा है। वह करीब 20 फीट ऊंचे पिलर पर खड़ा है। उसने काले और सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। तालियां बजाकर दर्शक उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
यह भी देखें: Shocking Video: रेस्टोरेंट में आराम से खाना खा रहे थे लोग, अचानक कांच तोड़ छलांग लगा अंदर आ घुसा हिरण
जमीन पर गिरा और कलाबाजियां खाते हुए अंदर चला गया
वीडियो के अनुसार, 3 लोग मैदान में नीचे खड़े हुए हैं। इस बीच जैसे ही आर्टिस्ट पिलर से हवा में कूदता है, उसके पैरों में रस्सियां फंस जाती हैं। इससे पिलर बीच में से टूट जाता है। पिलर टूटने से आर्टिस्ट धड़ाम से जमीन पर आकर गिरता है। यह देखकर दर्शक चिल्लाने लगते हैं। आर्टिस्ट जमीन पर गिरने के बाद उठकर बैठ जाता है। उसके साथी उसके आकर संभालते हैं और एक आर्टिस्ट की तरह वह कलाबाजियां खाते हुए अंदर चला जाता है। कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बस यही इस कलाकार के साथ हुआ।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
20 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines