---विज्ञापन---

Shocking Video: रेस्टोरेंट में आराम से खाना खा रहे थे लोग, अचानक कांच तोड़ छलांग लगा अंदर आ घुसा हिरण

Deer Entered In Restaurant: लोग आराम से बैठे डिनर कर रहे हैं कि अचानक खिड़की का शीशा तोड़कर एक हिरण रेस्टोरेंट के अंदर घुस जाता है। उसके बाद क्या हुआ, देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---

Deer Crushed Window Mirror Entered In Restaurant: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के शहर मार्टिन में एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक हिरण शहर में घुस गया। वह घूमते-घूमते अचानक रिहायशी इलाके में घुस गया। इसके बाद लोगों से डरकर सड़कों पर भागने लगा। इस बीच अचानक वह खिड़की का शीशा तोड़कर सड़क किनारे बने एक रेस्टोरेंट में घुस गया। खिड़की के पास ही टेबल पर एक परिवार डिनर कर रहा था, जो हिरण को देखकर डर गया। उनमें भगदड़ मच गई। वे डर के मारे एक कोने में चले जाते हैं। वहीं हिरण शीशा तोड़कर घुसा तो कांच के शीशे डिनर कर रही 13 साल की बच्ची को लग गए, जिससे वह चोटिल हो गई। यह घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

 

---विज्ञापन---

किचन में घुस और लोगों ने दरवाजा बंद कर दिया

USA टूडे ने अपने X अकाउंट पर रेस्टोरेंट में हिरण के घुसने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो करीब 50 सेकेंड का है। इसमें देखा जा सकता है कि लोग आराम से बैठे डिनर कर रहे हैं। तभी एक हिरण सड़क पर भागता नजर आता है और अचानक शीशा तोड़कर रेस्टोरेंट में घुस जाता है। कांच के शीशे बच्ची को चुभते हैं। वहीं लोग डर के मारे चिल्लाने लगते हैं। लोगों को देखकर हिरण भी डर जाता है। वह रेस्टोरेंट के अंदर इधर उधर भागने लगता है। इसके बाद हिरण किचन में घुस जाता है और लोग बाहर से उसका दरवाजा बंद कर देते हैं। लोग भी रेस्टोरेंट से बाहर निकल चले जाते हैं। हालांकि हिरण ने लोगों और रेस्टोरेंट के अंदर किसी तरह की तोड़ फोड़ नहीं की। न ही किसी को नुकसान पहुंचाया, लेकिन दहशत का माहौल बन गया था।

 

---विज्ञापन---

हिरण इंसानों से डरने वाला जानवर

बता दें कि पिछले महीने भी 24 अक्टूबर को अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन (Wisconsin) के बेलोइट सिटी में नूडल्स एंड कंपनी रेस्टोरेंट में एक हिरण खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुस गया था। यह घटना दोपहर के समय हुई थी। लोग लंच कर रहे थे कि अचानक हिरण घुस गया, जिसे देखकर लोग इधर उधर भागने लगे थे। हिरण किचन और फूड सेक्शन में भी घुसता है और फिर अचानक बाहर चला जाता है। यह वीडियो करीब 30 सेकंड का था। बता दें कि हिरण एक ऐसा जानवर है, जिसको जानवर भी अपना शिकार बनाते हैं। उसे देखते ही जंगल के सभी खूंखार जानवर उस पर हमला बोल देते हैं। उसे मार गिराते हैं। हालांकि इंसान जंगल में रहने वाले सभी खूंखार जानवरों से डरता है, लेकिन हिरण एक विनम्र जानवर है, जो इंसानों से डरता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 17, 2023 11:33 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola