Walmart Store Female Customer Video Viral: आजकल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपनाते हैं, लेकिन एक महिला ने वायरल होने के लिए ऐसा पैंतरा अपनाया कि वह जेल पहुंच सकती है, लेकिन इसकी परवाह किए बिना उसने वीडियो बनाया और टिकटॉक पर अपलोड करके वायरल कर दिया। जी हां, वह वालमार्ट के स्टोर में शॉपिंग करने गई थी और वहां उसने चोरी करते हुए का खुद का वीडियो बनाया और उसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दिया, लेकिन वह कंपनी के AI कैमरे में चोरी करते पकड़ी गई और वालमार्ट कंपनी ने 2 साल के लिए उसकी स्टोर में एंट्री बैन कर दी। वॉलमार्ट स्टोर के कर्मचारियों द्वारा महिला को पकड़े जाने के बाद पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
यह भी देखें:33000 फीट ऊंचाई पर प्लेन में कामुक फिल्म चलने से हड़कंप; ऑस्ट्रेलिया से जापान जा रही थी फ्लाइट
सेल्प-चेकआउट पर बिना स्कैन किए चुराई चीजें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो को 20 लाख लोग देख चुके हैं और प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर चुके हैं। महिला का नाम नेशा है। उसे वीडियो में सेल्फ-चेकआउट सिस्टम के जरिए कुछ चीजों को स्कैन करके बैग में डालते हुए देखा जा सकता है। वह बारकोड को दबाए बिना चीजों को अपने शॉपिंग बैग में डालने से पहले वह स्कैन करने का नाटक करती है। उसने टिकटॉक अपने वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है। जैसे ही नेशा अपना चेकआउट जारी रखती है, स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आता है, जिसमें लिखा है कि सहयोगी रास्ते में हैं, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाती। जब कोई कर्मचारी आता है और उसका कार्ड स्कैन करता है तो डिस्प्ले मिस्ड स्कैन डिटेक्टेड मैसेज बन जाता है और बारकोड को स्कैन किए बिना स्कैनर पर बैकपैक को खींचने की ओवरहेड वीडियो रिकॉर्डिंग नजर आने लगती है।
यह भी देखें:कनाडा में नौकरी का ‘खौफनाक’ सच; रेस्टोरेंट के बाहर वेटर बनने के लिए लाइन में लगे दिखे 3000 भारतीय
सर्वे में लोग स्वीकार कर चुके चोरी की आदत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने वीडियो में नेशा ने इस पल को कैद किया और कैमरे को कर्मचारी की ओर घुमाया, जो हंसता हुआ दिखाई देता है, लेकिन वह स्टोर मैनेजमेंट को सचेत भी करता है। भले ही वह हंस रहा था, लेकिन उसने प्रबंधक को बताया और प्रबंधक ने पुलिस को बुलाया, जिसने उसे स्टोर से बाहर निकाल दिया। बता दें कि हाल ही में लेंडिंगट्री द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि लगभग 15% लोगों ने सेल्फ-चेकआउट पर सामान चुराने की बात स्वीकार की, जिनमें से केवल 33% ही पकड़े गए। वालमार्ट अपने स्टोर में चोरी की घटनाओं से निपटने के लिए काफी एक्टिव रहता है। इसके लिए कंपनी AI टेक्नोलॉजी और मिस्ड स्कैन डिटेक्शन सिस्टम को इस्तेमाल कर रहा है।
यह भी देखें:कनाडा से एक Indian का वायरल वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- यह क्राइम है, नहीं करना चाहिए
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines