Viral Video : सड़क पर सांड की लड़ाई के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, कई वीडियो में सांड इंसानों पर हमला करते दिखाई दिए हैं। कई बार सांड की लड़ाई की वजह से कार, बाइक को नुकसान भी हो चुका है। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड रेलवे ट्रैक पर ही लड़ने लगे। जिन्हें देखकर लोकोपायलट ने ट्रेन रोक दी और फाटक पर मौजूद रेलकर्मी सांडों को भगाने की कोशिश करने लगा।
वायरल वीडियो कहां का है, इससे जुड़ी जानकरी नहीं मिल पाई है लेकिन वीडियो भारत का ही बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो सांड फाटक पर लड़ाई कर रहे हैं। लड़ते-लड़ते दोनों रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां ट्रेन आने वाली थी। ट्रेन आ भी गई लेकिन सांडों की लड़ाई बंद नहीं हुई। ट्रेन की स्पीड काफी कम थी तो वह रुक भी गई।
फाटक पर सांडों की लड़ाई
लोकोपायलट ने सांडों को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए हॉर्न बजाया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। फिर फाटक पर मौजूद रेलकर्मी डंडा लेकर पहुंचा और भगाने की कोशिश की। दोनों पर पानी भी फेंका गया। इसके बाद सांड वहां से भागे। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि रेलवे अब सांडों पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर केस भी दर्ज नहीं करवा सकता। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई हो रही है और झेलना किसी तीसरे को पड़ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इंसान कार्रवाई के डर से कुछ नहीं कहते लेकिन क्या इन्हें भी रोकने की कोई व्यवस्था की जाएगी?
यह भी पढ़ें : शख्स ने की मगरमच्छ से बियर की कैन खुलवाने की कोशिश, अंत में हो गया ये हाल; खूब वायरल हो रहा ये वीडियो
एक यूजर ने लिखा कि रेलवे क्रॉसिंग पर इतना खतरनाक खेल चल रहा है, गेटमैन और लोकोपायलट को भी मजबूरी में देखना पड़ा। एक ने लिखा कि चलो अब सांड की वजह से ट्रेन थोड़ी लेट हो गई होगी, वरना ये टाइम पर ही पहुंचाती। एक अन्य ने लिखा कि अब सड़क छोड़कर सांड रेलवे ट्रैक पर भी पहुंच गए हैं, अच्छा हुआ कि ट्रेन की स्पीड कम थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines