शख्स ने की मगरमच्छ से बियर की कैन खुलवाने की कोशिश, अंत में हो गया ये हाल; खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों का एक समूह नाव पर सवार दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक मगरमच्छ को पास आता देख एक युवक ने उसके मुंह से बियर की कैन खुलवाने की कोशिश की, देखिए आगे क्या हुआ!

Florida man uses a gator to open a beer can.
विज्ञापन

Viral Video : मगरमच्छ को देखते ही लोगों का गला सूख जाता है, इसकी पकड़ में एक बार जो आया, बचना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस खतरनाक जानवर के साथ खेलते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाव पर सवार कुछ युवक मौज मस्ती के लिए मगरमच्छ से बियर की कैन खुलवा रहे हैं।

वायरल वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। चार दोस्त एक नाव पर सवार हैं और पानी के बीच मौजूद हैं। इसी बीच एक शख्स ने मगरमच्छ को अपनी तरफ आता देखा। उसने मगरमच्छ के तेज और नुकीले दातों से बियर की कैन खोलने का प्लान बनाया। धीरे-धीरे मगरमच्छ नाव के पास पहुंच गया।

विज्ञापन

एक शख्स बियर की कैन लेकर नाव से लटक गया और मगरमच्छ के मुंह के किनारे पर रख दिया। कुछ देर बाद जैसे ही मगरमच्छ ने कैन को पकड़ने की कोशिश की तो उसमें छेद हो गया और बियर बाहर निकलने लगी। कैन खुलते ही एक शख्स ने बियर पीना शुरू कर दिया और सभी खुशी से झूम उठे।


सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को @WallStreetSilv नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तीस लाख से अधिक लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि ‘कैन ओपनर के रूप में मगरमच्छ का उपयोग।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की फ्लोरिडा वाले की हरकतें ही बता देती हैं कि वह फ्लोरिडा का ही रहने वाला है।

विज्ञापन

एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ऐसा लग रहा है कि मगरमच्छ अभी अपने काम में नया है। वह सीधे हमला करने की जगह कैन ओपन कर रहा है। एक अन्य ने लिखा कि लड़के इतना रिस्क लेते हैं, इसीलिए लड़कियां अधिक जीवित रहती हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आज तक का ये सबसे बेस्ट और मजेदार वीडियो है। मैं इसे कभी भूल नहीं सकता। मेरी तो हंसी नहीं रुक रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ