काम नहीं कर रहा था ट्रेन का AC, शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई तो तोड़ डाले शीशे

Delhi Patna AC Train : ट्रेन दिल्ली से पटना जा रही थी लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद AC काम नहीं कर रहा था। यात्रियों ने इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गुस्साए यात्रियों ने खिड़की के शीशे तोड़ दिए।

Indian Rail Viral Video

Delhi Patna AC Train : इस वक्त देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इतनी गर्मी में ट्रेनों में जानवर की तरह ठूंस कर यात्रा करते लोगों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बिहार के आरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां AC कोच का AC ही काम नहीं कर रहा था, शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यात्रियों ने तोड़ दिया शीशा

आनंद विहार से पटना जाने वाली ट्रेन का AC खराब हो गया। गर्मी में यात्री परेशान हो रहे थे। लगातार इसको लेकर शिकायतें कर रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। परेशान होकर यात्रियों ने कोच की खिड़की तोड़ दी। इसके बाद जब बाहर की हवा मिली तो उन्हें थोड़ी राहत हुई।

आनंद विहार से पटना जा रही 03256 स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी के शीशे को यात्रियों ने तोड़ दिया। दरअसल यात्रियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खराब एसी की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। इसके बाद यात्रियों ने गर्मी से परेशान होकर शीशा ही तोड़ दिया।


खचाखच भरी ट्रेन के कई वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने पोस्ट लिखकर बताया कि ये फोटो पटना जंक्शन पर 15658 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के एसी-3 कोच की है। मुझे और मेरे परिवार को ट्रेन में चढ़ने और सीट तक पहुंचने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी। एसी-3 पर सामान्य यात्रियों ने कब्जा कर लिया है। किसी को भी किसी नियम की परवाह नहीं है।”

उन्होंने आगे लिखा कि यात्री ने बताया कि उसने अपने परिवार के लिए आठ सीटें बुक कराई थीं, लेकिन वह 6 सीटों तक किसी तरह पहुंचे, जबकि 2 सीटों पर कोई और बैठा हुआ है। उन्होंने बताया कि भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग शौचालय भी नहीं जा पा रहे थे।

बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें यात्री AC कोच में जनरल डिब्बे की तरह यात्रा कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि हालात पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ